एक-दो नहीं बल्कि 23 भाषाओं में रिलीज हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का फर्स्ट लुक, प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे मुख्य किरदार,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: January 7, 2019 5:10 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया हैं। इस नए पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरादर में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे है। उनका यह लुक बेहद अलग लग रहा है। रिलीज हुए इस पोस्टर में 'देश ही मेरी शक्ति है' लिखा हुआ है। इस पोस्टर को ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने 'ट्वीट करते हुए इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है। इस बायोपिक फिल्म में पीएम मोदी के चाय बेचने से लेकर राजनीतिक करियर को दर्शकों के सामने फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएंगा। विवेक ओबेरॉय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार के लिए परेश रावल को अप्रोच किया गया था लेकिन कुछ वजह से ऐसा नहीं हो पाया और विवेक को इस रोल के लिए चुना गया।

बता दें, यह फिल्म ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही है। साथ ही इसका प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे है। इस बात की घोषण कुछ दिनों पहली ही हुई थी की आज यानि सोमवार को इसका पहला लुक दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भले ही विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आने वाले है लेकिन पहला पोस्टर रिलीज होने के साथ यह पहचानना मुश्किल हो रहा है की यह विवेक ओबेरॉय है या नहीं।

पीएम मोदी की बायोपिक में काम करेंगे विवेक ओबेरॉय, फिल्म में होगा दमदार किरदार, पढ़े पूरी खबर

मिली जानकरी के मुताबिक, इस फिल्म के पोस्टर को देश भर में अलग-अलग 23 में मोदी के फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के हाथों से होगा। बात अगर ओमंग कुमार की करें तो, इससे पहले ओमंग कुमार ने सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक को निर्देशित किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों फिल्में खूब चली थी। वैसे आपको यह भी बता दें, 2019 के चुनावी दंगल से पहले फिल्म को रिलीज करने की बात सामने आ रही है। अगर ऐसा होता है तो ना सिर्फ निर्देशक ओमंग को बल्कि नरेंद्र मोदी को भी फायदा होगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...