Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

51 की Malaika Arora ने फिर लगाई फैंस के दिलों में आग, 'Thamma' के आइटम नंबर में दिखाई अदाएं, वीडियो

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ रिलीज होने को है. हाल ही में इस फिल्म का एक जबरदस्त गाना रिलीज हुआ है, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 14, 2025 9:57 AM IST

51 की Malaika Arora ने फिर लगाई फैंस के दिलों में आग, 'Thamma' के आइटम नंबर में दिखाई अदाएं, वीडियो

Poison Baby Song Thamma Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टार अपकमिंग फिल्म 'थामा' से उनका आइटम नंबर 'Poison Baby' रिलीज हो गया है. यह गाना मलाइका के फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 51 की मलाइका अरोरा आज भी इतनी फिट और एक्टिव हैं कि उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है. रिलीज हुए इस गाने में मलाइका रश्मिका संग धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं.

इंटरनेट पर इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है. गाना शेयर करते हुए म्यूजिक कंपनी ने कैप्शन में लिखा, ‘इससे पहले कि जहर आपकी नसों में उतर जाए, धड़कन को अपने अंदर समाने दो. पॉइजन बेबी रिलीज हुआ. 21 अक्टूबर को यूनिवर्स हमारे लिए दुनियाभर के थिएटर्स में थामा के साथ एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है.’ बता दें कि इस दिवाली के मौके पर यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. पॉइजन बेबी गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं. जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार ने इस गाने को गाया है.

अपने आइटम नंबर के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा हमेशा स्टेज अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर आग लगा देती हैं. ऐसे में उनका ये नया गाना काफी तेजी वायरल हुआ है. इससे पहले भी उन्हें 2022 में आयुष्मान खुराना स्टारर 'एन एक्शन हीरो' में आइटम नंबर 'आप जैसा कोई' करते देखा गया गया था.

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें तो 'थामा' इसी 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, फैसल मलिक और रचित सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. यह एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है.