Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'Kabhi Eid Kabhi Diwali' के लिए Pooja Hegde ने बढ़ाई अपनी फ़ीस, Salman Khan के साथ करेंगी रोमांस

Read Latest Bollywood News: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर काफी उत्साहित है। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: March 18, 2020 2:22 PM IST

'Kabhi Eid Kabhi Diwali' के लिए Pooja Hegde  ने बढ़ाई अपनी फ़ीस, Salman Khan के साथ करेंगी रोमांस

Salman Khan's next film 'Kabhi Eid Kabhi Diwali': बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) ‘राधे: योर मोस्ट वॉंटेड भाई’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस दिशा पाटनी के अपोजिट दिखाई देंगे। सलमान खान ‘राधे: योर मोस्ट वॉंटेड भाई’ अलावा ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। ये फिल्म अगले साल यानी ईद 2021 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सल्लू मियां काफी उत्साहित है। हाल ही में मेकर्स ने ‘कभी ईद कभी दीवाली’ को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

वैसे आपको बता दें, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) के लिए पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को कास्ट किया गया है। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। हाल ही में पूजा हेगड़े को इस फिल्म के लिए साइन किया गया है। आपको बता दें, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम ली है। खबर के अनुसार, ‘फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पूजा हेगड़े को इस फिल्म के लिए साइन करने के साथ ही चार गुना अधिक फ़ीस दी जा रही है। साजिद नाडियाडवाला की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म हाउसफ़ुल 4 के लिए पूजा हेगड़े ने बहुत ज्यादा फ़ीस नहीं ली थी। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।‘

खैर, पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने मोहेनजोदारो से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो ॠतिक रोशन के अपोजिट दिखाई दी थी। इसके बाद वो सुपरहिट फ़्रैंचाइजी हाउसफ़ुल की चौथी किश्त में अहम किरदार में नजर आई। इस फिल्म में ॠतिक रोशन के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी अच्छी लगी थी। दर्शकों ने दोनों की केमेस्ट्री को बहुत पसंद किया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...