आखिरी सफर पर निकले दिग्गज एक्टर Pradeep Rawat, पिता की चिता के पास फफक कर रो पड़ा बेटा, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत के निधन के बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसमें बेटे विक्रम रावत पिता को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहे हैं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 5, 2026 6:35 PM IST

Pradeep Rawat's Son Breaks Down During Actor's Last Rites: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) का बीते दिन यानी 4 जुलाई 2026 मंगलवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया. वहीं, अगले दिन बुधवार दोपहर मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया. एक्टर को परिवार के लोग, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग आखिरी विदाई देने पहुंचे. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार की कई भावुक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल टूट गया है. इसमें एक वीडियो एक्टर के बेटे विक्रम रावत (Pradeep Rawat's Son) का भी है, जिसमें उनकी हालत देखकर हर किसी का कलेजा फट पड़ेगा.

वीडियो देख फट पड़ेगा कलेजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रदीप रावत के बेटे विक्रम रावत अपने दिवंगत पिता का अंतिम संस्कार करते नजर आ रहे हैं. अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए वो इस कदर फफक-फफक कर रोने लगते हैं कि, वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. ये पल बहुत ही ज्यादा भावुक था. वहीं एक और दिल छू लेने वाला सीन देखने को मिला, चिता को अग्नि देने से ठीक पहले विक्रम अपने पिता के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए भी दिखाई दिए.

74 साल की उम्र में Pradeep Rawat का निधन

मालूम हो कि प्रदीप रावत का 4 अगस्त, 2026 मंगलवार को 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. सालों पहले इस बीमारी से उबरने के बाद कैंसर के दोबारा उभरने पर उन्होंने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रम को छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर सामने आते ही 'लगान' फिल्म में उनके को-स्टार रहे यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'प्रदीप रावत, हमारे 'गजनी', 'लगान' के देवा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.'

AICWA ने भी एक्टर के निधन पर जताया दुख

'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया. एसोसिएशन ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, 'दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत के 74 वर्ष की आयु में निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ कुछ सबसे यादगार खलनायक के किरदार निभाए. उनके शानदार अभिनय और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को फिल्म प्रेमियों की आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…