जैसे ही ओम पुरी के निधन की खबर फैली, वैसे ही उनके घर बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
सोमवार 6 जनवरी 2017 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए उनकी बॉडी को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी दूसरी पत्नी नंदिता के साथ एक्ट्रेस शबाना आजमी को भी देखा गया। मौके पर काफी इमोशनल नजर आईं शबाना ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। जैसे ही ओम पुरी के निधन की खबर फैली, वैसे ही उनके घर बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। फिल्ममेकर प्रकाश झा, एक्टर दीपक डोबरियाल, मनोज पाहवा को उनकी बिल्डिंग के बाहर देखा गया। [इसे भी पढ़े: ओमपुरी के निधन से सदमे में टीवी इंडस्ट्री, ट्विटर पर ऐसे दी श्रद्धांजलि]
दिग्गज अभिनेता ओमपुरी को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले पुरी ने बॉलीवुड सहित पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। सिनेमा जगत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। ओमपुरी ने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट से ग्रैजुएशन की थी। वहीं नसीरुद्दीन शाह के साथ साल 1973 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की थी। उन्होंने आर्ट के साथ के ही व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया है। उनका एक थिएटर भी है जिसका नाम मजमा है। [इसे भी पढ़े: मरने से पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी कर चुके थे ओम पुरी]
ओमपुरी की दूसरी पत्नी नंदिता
ओम पूरी के घर के बाहर स्पॉट हुए एक्टर मनोज पाहवा।
फिल्ममेकर प्रकाश झा
ओम पुरी ने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड मूवी में काम किया था। उन्हें 'अर्ध सत्य' और 'आरोहण' मूवी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। 1990 में पद्मश्री भी मिला था। बता दें कि इन दिनों वे सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में बिजी थे।