प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बीती 10 मई को एक रैली के दौरान देशवासियों से अपील की थी कि अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की बचत करें और अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं. पीएम नरेंद्र मोदी में देश में हलचल बढ़ गई है और आम से लेकर खास लोग इस पर चर्चा करने लगे हैं. इसी बीच साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि उन्होंने पीएम मोदी को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि वह देश चलाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं.
वेटरन एक्टर प्रकाश राज ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'नोटबंदी से अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी, लोगों को थाली बजाने और कोविड गो जपने के लिए कहा. 2 करोड़ जॉब्स, 100 स्मार्ट शहर, अकाउंट में 15 लाख रुपये के जुमले, एमएसपी के नाम पर किसानों को ठगा. हवाई चप्पल से हवाई जहाज की यात्रा की बात. आम आदमी से गब्बर सिंह टैक्स वसूला और अपने अमीर दोस्तों के टैक्स माम किया. अब लोगों से त्याग करने के लिए कह रहे हैं. ये देश चलाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. #justasking' बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब प्रकाश राज ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशान साधा है. इससे पहले वह कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर गुस्सा निकालते रहते हैं.
Destroyed economy with demonetisation.. asked people to bang utensils and chant go Covid go… jhumlas of 2crore jobs, 100 smart cities,15 lakh in account, duped farmers on MSP.. said Hawaii chappals to airoplane.. collected Gabbar singh taxes from common man while waiving off… https://t.co/pUNaoPdCzV
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 11, 2026
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण आने वाले संकट को लेकर बात की है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि गैर-जरूरी सोने की खरीदारी ना करें. उन्होंने कहा कि गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को ना करें. सार्वजनिक परिवहन अपनाएं और अगर संभव है तो वर्क फ्रॉम होम के कल्चर पर जोर दें. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कई अपील की. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.