Prateik Babbar On Marrying Priya Banerjee: दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने बीते दिन यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने नए जीवन की शुरुआत प्रिया बनर्जी के साथ की. कपल ने एक इंटिमेट फंक्शन में सात फेरे लिए. इस शादी में केवल परिवार के और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे. लेकिन इस वेडिंग (Prateik Babbar Wedding) की एक खास बात यह रही कि एक्टर ने अपनी जिंदगी के इस खास मोमेंट के लिए किसी डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय अपनी दिवंगत मां का घर चुना. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल था की प्रतीक ने अपनी शादी के खास मौके के लिए अपनी मरी हुई मां का घर ही क्यों चुना? जिसका खुलासा अब एक्टर ने खुद किया है. प्रतीक ने इसके पीछे की जो वजह बताई वो आपके दिल को छू जाएगा.
शादी के लिए Prateik Babbar ने क्यों चुना दिवंगत मां का घर?
एक फैशन और लाइफस्टाइल मैग्जीन से बातचीत करते हुए प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिरकार अपनी दिवंगत मां (Smita Patil) के घर में शादी क्यों की? इंटरव्यू के दौरान प्रतीक ने अपने वेडिंग वेन्यू के इमोशनल महत्व के बारे में बताते हुए कहा, 'हम एक घर की शादी चाहते थे और अपनी लव ऑफ लाइफ से यहां शादी करने से अच्छा और क्या ही होता, ये पहला घर जो मेरी मां ने खरीदा था. यहां शादी करना उन्हें आत्मा में सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था.'
View this post on Instagram
करीब 4 साल ही चली थी प्रतीक बब्बर की पहली शादी
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने राज बब्बर से शादी की थी. जिसके बाद प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) का जन्म हुआ, लेकिन प्रसव संबंधी दिक्कतों के चलते प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता पाटिल ने दुनिया छोड़ दी. हालांकि आज भी एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वहीं अगर बात करें प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar First Marriage) की तो यह उनकी दूसरी शादी है. एक्टर ने इससे पहले साल 2019 में सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और साल 2023 में कपल ने तलाक ले लिया. वहीं फिर प्रतीक प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशन में आए दोनों ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates