Also Read
पैप्स पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा
Preity Zinta Slams Paparaazi Over Ignore Aamir Khan: अपनी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जानें वाली बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' यानी प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के लिए चर्चा में बनी हुईं हैं. एक्ट्रेस करीब 8 साल बाद इस मूवी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसमें उनके साथ सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) भी नजर आएंगे और जल्द ही ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसके चलते सितारे 'बटवारा 1947' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं. इस बीच एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर पैपराजी एक दावा कर रहे थे, जिसे लेकर 'डिंपल गर्ल' का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पैप्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई.
आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन में बनने वाली सनी देओल स्टारर फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वीडियो को देखने के बाद एक पैपराजी पेज ने दावा किया कि प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर कर दिया. इस दावे पर प्रीति ने खुद सामने आकर पैपराजी पेज को जमकर खरी-खोटी सुनाई और बताया कि आखिर उस समय हुआ क्या था.
पैपराजी पेज 'फिल्म गैलेक्सी' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें प्रीति जिंटा अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और बाहर फोटोग्राफर्स की काफी भीड़ देखने को मिल रही है और प्रीति थोड़ी कन्फ्यूज दिखाई दीं. उन्होंने फोटोग्राफर्स से पूछा, 'एक मिनट, गाइज, कहां जाना है?' इसके बाद पैपराजी उन्हें रास्ता बताने लगे, लेकिन प्रीति दूसरी तरफ चली गईं. इसी दौरान आमिर खान अपनी वैनिटी वैन के बाहर खड़े थे. प्रीति का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया और वह बिना उनसे मिले आगे निकल गईं.
इसी वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी पेज ने कैप्शन में लिखा, 'ओह नो, क्या प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर कर दिया?' बस फिर क्या था जैसे ही एक्ट्रेस की नजर इस पेज पर पड़ी उनका गुस्सा फट पड़ा और उन्होंने जमकर सुनाया.
प्रीति जिंटा ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर खुद कमेंट करके इस दावे पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पैपराजी पेज को साफ शब्दों में बताया कि उन्होंने आमिर को जानबूझकर इग्नोर नहीं किया था. प्रीति ने लिखा, इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्होंने आमिर को देखा ही नहीं था, क्योंकि वह जल्दी में थीं. उन्हें अंदर जाकर कुछ शॉट्स शूट करने थे और उसके बाद 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर किसी का मकसद नकारात्मकता फैलाना है, तो आगे से उनसे रुककर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद न रखें.
प्रीति ने अपने कमेंट में साफ किया कि उनके दिल में आमिर खान के लिए बहुत प्यार और सम्मान है और उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं. अब करीब 8 साल बाद वह 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर और खुशी हजारे जैसे कलाकार नजर आएंगे.
मालूम हो कि फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन और पंजाब के बंटवारे की बैकग्राउंड पर आधारित है. फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जो 14 अगस्त (Batwara 1947 Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दिलचस्प बात ये है कि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से होगी, जो इसी दिन रिलीज हो रही है. ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…