पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए लगातार चर्चा में बनी हुई है। बता दें, मानुषी छिल्लर अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट अहम किरदार में नजर आने वाली है। आपको बात दें, मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2019 शुरू कर दी थी। शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म मेकर्स ने एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दर्शकों को भी दी थी। लेकिन अब 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) फिल्म से जुड़ी एक और तस्वीर खूब वायरल होती नजर आ रही है। Also Read - आखिर अब कहां और किस हालत में है अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म 'सौंगध' की हीरोइन शांतिप्रिया?
CONFIRMED! अक्षय कुमार की 'Prithviraj Chauhan' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर, निभाएंगी महारानी संयोगिता का किरदार Also Read - नेपोटिज्म की लड़ाई शुरु होने से सालों पहले अक्षय कुमार ने लगाई थी करण जौहर की फटकार, बोले 'तुम्हें ये सब करने की क्या जरुरत है...'
कुछ देर पहले मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) ने अपने किरदार की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें, मानुषी छिल्लर फिल्म में रानी संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली है। सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते हो कि अपने किरदार के मुताबिक मानुषी छिल्लर के गेटअप दिखाई दे रहा हैं। आपको बता दें, सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है ये शेड में ली गयी तस्वीर है। Also Read - दिल्ली पुलिस के जवान ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, अक्षय कुमार ने तारीफ करते हुए कहा 'आंखों से आंसू निकल...'
नए फोटोशूट में मानुषी छिल्लर के बोल्ड तेवरों को देख उड़ेगी बड़ी-बड़ी हीरोइनों की नींद, बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियां शुरू
रानी संयोगिता के किरदार की तस्वीर शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा है- 'संयोगिता... डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वार निर्देशत 'पृथ्वीराज' कर रहे हैं, निर्देशक टीवी शो चाणक्य के लिए विख्यात हैं। डॉ. द्विवेदी ने हाल ही में फिल्म मोहल्ला अस्सी है का निर्देशन किया था इस फिल्म में अहम किरदार में सनी देओल दिखाई दिए थे। पृथ्वीराज फिल्म का निर्माण यशराज बैनर कर रहा है। ये सक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म में पृथ्वीराज और संयोगिता के प्रेम पर फोकस होगी।' बता दें, ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में अक्षय कुमार दिखाई देंगे।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...