Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

एक्ट्रेस Priya Bakshi को आधी रात गलत रास्ते ले गया ऑटो ड्राइवर, खौफनाक मंजर का सामने आया Video!

Priya Bakshi Video: एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के एक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस वीडियो में प्रिया को एक ऑटो ड्राइवर गलत रास्ते पर लेकर जाता दिख रहा है. आइए आपको इस वीडियो का सच बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: February 16, 2026 12:17 PM IST

एक्ट्रेस Priya Bakshi को आधी रात गलत रास्ते ले गया ऑटो ड्राइवर, खौफनाक मंजर का सामने आया Video!
प्रिया बख्शी का वीडियो का सच क्या है?

Priya Bakshi Video: पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' में नजर आई एक्ट्रेस प्रिया बक्शी का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में प्रिया बख्शी ने मुंबई की सड़कों का हाल दिखाया है, जहां पर लड़कियां सुरक्षित नहीं है. ये वीडियो उस समय का है जब प्रिया बांद्रा से अपने घर लौट रही थीं और तभी रास्ते में एक ऑटो ड्राइवर उसे दूसरे रास्ते पर ले गया. वीडियो में एक्ट्रेस चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन इस घटना में एक धांसू ट्विस्ट भी है, जिसे देख हर किसी को होश उड़ गए. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.

प्रिया बख्शी ने शेयर किया वीडियो

प्रिया बख्शी (Priya Bakshi) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फरवरी की रात एक वीडियो शेयर किया है, जो मुंबई की सड़कों पर बनाया गया है और इस वीडियो में प्रिया एक ऑटो में बठी हुई दिख रही हैं और वह काफी ज्यादा घबराई हुई हैं. इस वीडियो में वह ऑटो ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ड्राइवर कुछ नहीं सुन रहा और बोल रहा है कि वह सही रास्ते पर है. प्रिया इस वीडियो में ये भी बोलती हैं कि वह उस सड़क को नहीं पहचानती है जिस पर वह चल रहा था और वो सड़क गूगल मैप्स पर भी नहीं दिख रहा है. प्रिया की ये बात सुनकर ऑटो ड्राइवर कहता है कि मैप में रास्ता नहीं बता रहा है लेकिन ये रास्ता ही सही है.

आधी रात को सड़क पर उतारा

ये वीडियो यहीं खत्म नहीं होती. आगे प्रिया ऑटो ड्राइवर से रास्ते के बारे में पूछने की कोशिश खरती है तो वह भड़क जाता है. वीडियो में आगे दिखा जा सकता है कि ड्राइवर बार बार कहता है कि वह सही जा रहा है. प्रिया चिल्लाते हुए बोलती हैं, 'ऑटो रोको भैया... मैं पुलिस को फोन कर दूंगी. आप बस ऑटो रोको. आप कहां से लेके जा रहे हो? प्लीज ऑटो रोको... मुझे आपके साथ नहीं जाना है. वीडियो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि प्रिया बख्शी बार बार ऑटो रोकने के लिए कहती हैं तो गुस्से में आकर ड्राइवर ऑटो रोक देता है और कहता है, 'मत जाओ... पता वता होता नहीं है. आते हो. ये हमारा एरिया है. यहां मत आया करो.' इस पर प्रिया भी चिल्लाते हुए कहती हैं, 'हम नॉर्थ इंडियंस को कूड़े की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मेरा काम हो गया! मैं यहां बकवास नहीं करने वाली हूं। सच में.'

क्या है वीडियो का सच

बता दें कि प्रिया का ये वीडियो असली नहीं है. एक्ट्रेस ने हैशटैग के जरिए यह बताया है कि यह पोस्ट एक ब्रांड सहयोग का हिस्सा है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'कई बार असली मुद्दा रास्ते में नहीं, बल्कि लोगों में होता है. किसी शहर से अनजान होना किसी के लिए हीन नहीं हो सकता. सवाल पूछना किसी को भी असभ्य नहीं बनाता. किसी अलग क्षेत्र से संबंध रखना किसी को अजनबी नहीं बनाता.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.