आंख मारकर रातो रात इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश इन दिनों बेहद परेशान है। मसला तो आपको पता ही है। दरअसल हालही में उनकी आगामी फिल्म 'ओरू अडार लव' का गाना 'मानिका मलयारा पूवी' लॉन्च किया गया जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वो इसलिए क्योकि अभिनेत्री ने गाने के एक दृश्य में एक लड़के को प्यार का इजहार करते हुए आंख मार दी थी जो लोगों को खूब पसंद आई। [ इसे भी पढ़ें: वीडियो वायरल होते ही प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से मिला आॅफर, इस डायरेक्टर ने मांगी डेट्स ]
आलम ये हुआ कि अभिनेत्री को खिलाफत करने वालों ने घेर लिया। महाराष्ट्र में कथित तौर पर एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि पहले तेलंगाना में कुछ युवाओं ने फिल्म के वायरल गाने को धर्म विशेष की संवेदना आहत करने वाला बताते हुए फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इन विरोधो से परेशान होकर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट से मदद की मांग की है। अभिनेत्री ने कोर्ट से दरखास्त की है कि फिल्म की रिलीज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर स्टे लगाईं जाए। एक्ट्रेस के वकील ने इस मामले में कोर्ट से तुरंत ही सुनवाई के लिए आग्रह किया जबकि सुनवाई मंगलवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच द्वारा किए जाने की उम्मीद है।
वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद 24 घंटे के भीतर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई। प्रिया अभी केवल 18 साल की हैं और त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी. कॉम फर्स्ट इयर की छात्रा हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में भी वह एक स्टूडेंट का किरदार ही निभा रही हैं।