पापा Nick Jonas का गाना, कार में झूमती नन्हीं Malti, Priyanka Chopra ने कैद किया क्यूट मोमेंट, Video Viral

Priyanka Chopra Daughter Video: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बेटी मालती मैरी के क्यूट मोमेंट्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: January 5, 2026 3:46 PM IST

पापा Nick Jonas का गाना, कार में झूमती नन्हीं Malti, Priyanka Chopra ने कैद किया क्यूट मोमेंट, Video Viral

Priyanka Chopra Daughter Video: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बेटी मालती मैरी के क्यूट मोमेंट्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्हीं मालती कार में आराम से सफर करते हुए अपने पापा निक जोनास का गाना सुनती नजर आ रही हैं. इस खूबसूरत पल पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं, और मासूम मालती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती कार की खिड़की से बाहर के नजारों को बड़े ध्यान से देख रही हैं. बैकग्राउंड में पापा निक जोनास का गाना चल रहा है, जिसे सुनते हुए मालती अपनी प्यारी-सी आवाज में गुनगुनाती भी नजर आती हैं. उनका यह मासूम अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. इस क्लिप को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा '#Handprints' और निक जोनास को टैग भी किया.

TRENDING NOW


प्रियंका चोपड़ा अकसर अपनी बेटी के साथ बिताए गए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. चाहे फैमिली वेकेशन हो या घर के छोटे-छोटे लम्हे, प्रियंका हर बार फैंस को मालती की क्यूटनेस से रूबरू कराती हैं. हाल ही में उन्होंने छुट्टियों के दौरान मालती के साथ बिताए कई खूबसूरत पल भी शेयर किए थे.

इन पोस्ट्स में मालती को बर्फ में मस्ती करते, अपने नन्हे कदमों के निशान छोड़ते और प्रियंका का हाथ थामे बर्फीले रास्तों पर चलते देखा गया. एक वीडियो में प्रियंका और मालती एक जैसे सफेद कपड़ों में नजर आईं, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी. इन पलों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, 'कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन खुशी पूरी तरह से खिली हुई थी.'

इसके अलावा प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी छुट्टियों के फैमिली मूमेंट्स की झलक दिखाई, जिसमें सुकून भरी ड्राइव, आग के पास बिताया गया वक्त और हंसी-खुशी से भरे लम्हे शामिल थे. फैंस को प्रियंका का यह फैमिली साइड खूब पसंद आ रहा है.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में लीड रोल में नजर आईं थी, तो वहीं एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से 'देसी गर्ल' बॉलीवुड में दमदार वापसी को लेकर तैयार हैं, उनकी ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलहाल, प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ परिवार के साथ भरपूर समय बिताती हैं, जिसकी झलक को फैंस के साथ अकसर शेयर करती रहती हैं, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं.