Priyanka Chopra and Nick Jonas renovated house: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पैरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले शुक्रवार को ही ऐलान किया कि वो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। अब अपने बच्चे को लेकर दोनों खासा तैयारी कर चुके हैं। उनकी ये तैयारी अभी से नहीं बल्कि महीनों से चल रही थी। दोनों ने अपने लॉस एंजलेस के घर को रेनोवेट कराया है। ये घर प्रियंका और निक ने साल 2019 में कैलिफोर्निया में लिया था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर थी और ये उस इलाके का सबसे महंगा घर था। जब घर खरीदा था, तभी कपल को पता था कि वो अपना परिवार इसी घर में बढ़ाएंगे। Also Read - राखी सावंत ने 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड आदिल की इन 2 हैंडसम हंक्स से की तुलना, जानें कारण
पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''जब उन्होंने साथ में ये घर लिया तो उनके दिमाग में बच्चे थे। वो अपना परिवार शुरू करना चाहते थे और उन्हें ऐसे घर की जरूरत थी जिसमें ढेर सारी हरियाली और आउटडोर स्पेस हो।'' रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि बच्चे के आने के महीनों पहले से ही इस घर को रेनोवेट किया जा रहा था। जाहिर है प्रियंका और निक अपने बच्चे को नेचर के करीब रखना चाहते हैं, इसलिए घर में ज्यादा हरियाली और स्पेस चाहते हैं। उन्होंने इस घर को और ज्यादा फैमिली फ्रेंडली बनाया है।
प्रियंका के बच्चे की बात करें तो ये एक बेबी गर्ल बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बेटी ने 12 हफ्ते पहले ही जन्म ले लिया है। जबकि डेट अप्रैल की थी। फिलहाल बच्चे की हेल्थ को देखते हुए उसे अस्पताल में ही रखा गया है। इस बच्ची का जन्म 15 जनवरी को हुआ था। Also Read - बेसबॉल का मैच खत्म होते ही प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को किया किस, फोटोज हुईं इंटरनेट पर वायरल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही हिंदी और क्रिश्चियन दोनों तरीके से शादी हुई थी। हाल ही में दोनों के तलाक की भी अफवाहें उड़ी थीं। क्योंकि प्रियंका ने अपने नाम के आगे से इंस्टाग्राम पर जोनस और चोपड़ा सरनेम हटा लिया था। हालांकि ये महज अफवाह ही थी। Also Read - बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन सीक्रेट्स को जानने के बाद उड़ जाएगी आपकी रातों की नींद
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।