बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एंगेजमेंट और रोका हो चुका हैं और अब दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियां में जुड़े हुए हैं। हालही में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ वक्त बिताने के लिए भारत आए हुए है। बीते दिन निक जोनस को बांद्रा के St. Andrew's School के पास फुटबॉल मैच खेलते देखा गया। इस दौरान निक जोनस और धड़क फेम ईशान खट्टर एक टीम में थे जबकि क्रिकेटर धोनी अपोजिट टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए। इसके अलावा भारत आए निक जोनस के लिए प्रियंका ने डिनर पार्टी भी रखी थी। इस दौरान प्रियंका के कई करीबी दोस्त शामिल होते दिखाई दिए। इसके बाद यह खबर भी तेजी होती दिखाई दे रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले है। Also Read - इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुनिया की परवाह किए बिना बताया सेक्सुअल एक्सपीरियंस, लिस्ट में है सलमान खान का भी नाम
खबर के अनुसार, इन दोनों की शादी करीबी रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के सामने होगी। इस शादी को लेकर दोनों के परिवार वाले काफी उत्साहित है। प्रियंका ने तो अपनी शादी को लेकर प्लानिंग भी शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते है। इसके लिए इन दोनों ने फैसला किया है कि यह दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज के तहत शादी करेंगे। इसका मलतब तो ये हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भारतीय और अमेरिकन रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न होगी। Also Read - हमारी अधार कार्ड फोटो से भी ज्यादा बुरी है इन बॉलीवुड स्टार्स की पासपोर्ट फोटो!!
जब से इन दोनों की एंगेजमेंट और रोका हुआ हैं तब से प्रियंका और निक जोनस अक्सर एक दुसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ जाते है। निक भी प्रियंका को पाकर काफी खुश हैं। खबर तो यह भी हैं, यह दोनों अपने इस शादी से एक बच्चा चाहते हैं। इससे वो एक खुशहाल जीवन व्यतीत करे। बात दें, पिछले दिनों निक के जन्म दिन पर प्रियंका और निक ने सबके सामने एक दुसरे को किस किया था। आपको बता दें, यह पहला मौका था जब दुनिया के सामने यह दोनों इस तरह एक दुसरे के करीब आए। Also Read - छुपाए नहीं छुपी इन सितारों की लव बाइट, Photos Viral होने पर जमकर हुई थी बदनामी
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।