प्रियंका चोपड़ा ने इस हिंदी गाने पर किया पति निक जोनास संग किया डांस, शेयर की स्पेयशल तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ यूएस में हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: February 11, 2019 2:44 PM IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ यूएस में हैं। यह दिनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के साथ साथ फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी क्वीलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्लू आउटफिट को ग्रीन शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो कोई प्रियंका चोपड़ा ने खुद शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कई इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि देसी गर्ल ने निक जोनास के साथ गल्लां गूड़ियां पर ताल से ताल मिलाती दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर 13 साल पहले हुई थी ये भविष्यवाणी, दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप

खैर, इस दौरान निक जोनास ने ग्रे सूट-पैंट पहन रखा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। इसके साथ ही इस लेटेस्ट तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वो केक पर अटैक कर खाने वाले हैं।

View this post on Instagram

What a great night celebrating our friends who are nominated for the grammys.. good luck to everyone tonight!! ❤️??

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

View this post on Instagram

Grammy weekend.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द रोमांटिक फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली है। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। कुछ ही घंटो में इन सभी तस्वीरों को 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जब से प्रियंका की निक से शादी हुई है तब से उनके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स भी बढ़ गए है। देसी गर्ल प्रियंका के फॉलोवर्स अब देश में ही नहीं विदेश में भी है।

मैडम तुसाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनस, यहां भी रच डाला इतिहास

फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज होने के बाद प्रियंका 'स्काई इज पिंक' में एहम किरदार के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तरऔर जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...