Malti Marie Chopra: पहली बार मामा के साथ नजर आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी, भांजी को प्यार करते दिखे सिद्धांत चोपड़ा
Priyanka Chopra daughter Seen With Uncle: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो अपने मामा के साथ नजर आ रही है।
Malti Marie Chopra Jonas Photo With Priyanka Chopra Brother: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए तस्वीरों और वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी जो लोगों को काफी पसंद आई। लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी का फेस नहीं नजर आ रहा था। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस एक खास शख्स के साथ तस्वीर में नजर आई है। मालती मैरी चोपड़ा जोनस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
मामा के साथ नजर आई मालती मैरी
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच अब प्रियंका की बेटी की नई तस्वीर सामने आई है। वैसे तो इस तस्वीर में भी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस नजर नहीं आ रहा है। लेकिन फिर भी ये फोटो बेहद खास है। क्योंकि इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपने मामा सिद्धांत चोपड़ा (Siddharth Chopra) के साथ नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि मालती मैरी की ये पहली तस्वीर है, जिसमें वो अपने मामा के साथ नजर आ रही है। मालती मैरी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इस तस्वीर में मालती मैरी अपने मामा की गोद में दिखाई दे रही है। तो चलिए बिना देर किए देखते है मालती मैरी और और उनके मामा की ये तस्वीर...
प्रियंका चोपड़ा अक्सर शेयर करती हैं बेटी की तस्वीरें
निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी करते है। मालती मैरी चोपड़ा जोनस की उनके मामा के साथ सामने आई इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।