पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इटली गए हुए थे। जहां इन्होंने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शिरकत की। इस दौरान वहां से सोशल मीडिया पर सभी ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी। लेकिन इन सभी फोटोज में एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो ने यह तीनों ही पोज देते हुई दिखाई दे रही हैं। अगर इन फोटो को आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि जाह्नवी और प्रियंका की ड्रेस का रंग एक दूसरे से काफी मिलता जुलता हैं। तो वहीँ खुशी सफेद रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद यह तस्वीर पोस्ट की हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इस फोटो को अब तक 8 लाख 80 हजार 841 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसके साथ यह भी पता चल रहा हैं कि एक तस्वीर में इन तीनों को एक साथ देख सोशल मीडिया के फैन्स काफी खुश हैं। Also Read - छुपाए नहीं छुपी इन सितारों की लव बाइट, Photos Viral होने पर जमकर हुई थी बदनामी
View this post on Instagram
??
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
बता दें, पिछले दिनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की हाइप्रोफाइल सगाई में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे। जिनमें प्रियंका चोपड़ा,
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी शामिल होती दिखाई दी थी। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके मंगेतर निक जोनास और मां भी शामिल हुई थीं। इस दौरान दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ब्लैक रंग के खूबसूरत गाउन में दिखी थी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। बात दें, फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा है। इस
फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोज़िट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नज़र आए थे। फिल्म ‘धड़क’ में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ‘धड़क’ ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की थी। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर बहुत जल्द तख़्त में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जारिए बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं। जिसमें
जाह्नवी कपूर के अलावा सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
Also Read - बिना मेकअप के कुछ इस तरह दिखती हैं बॉलीवुड हसीनाओं की शक्लें, Photos देख दांतो तले दबा लेंगे उंगली
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।