बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। कुछ घंटो पहले प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा जेठानी सोफी टर्नर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन दोनों की ये सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इससे आप अंदाजा लगा सकता हो कि दर्शकों को ये सेल्फी फोटो किस कदर पसंद आ रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका ने ये सेल्फी फोटो किसी खास मकसद से शेयर की है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में एक और शादी होने वाली है। ये शादी प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ करने वाले है। फिलहाल, जोनस परिवार इस शादी की तैयारियों में व्यस्त होने की बाद सामने आ रही हैं। खबर के अनुसार, जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी पेरिस में होने वाली है।
वैसे आपको बता दें, जभी सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा एक साथ दिखाई दिए है उनके बीच एक अच्छी बोन्डिंग दिखाई दी है। प्रियंका और निक की शादी में भी सोफी टर्नर ने खूब मजा किया था। इस दौरान वो ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दी थी। शादी होने के बाद इनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस शादी के लिए सोफी टर्नर भारत आई थी।
मालूम हो कि सोफी और जो दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। ये दोनों इस दौरान पारम्पिरिक विधि से शादी करेंगे। इन दोनों ने मई में बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स के बाद अचानक शादी की थी। इनकी शादी की खबर इसके बाद तेजी से मीडिया में फैल गयी था। लेकिन अब फिर से ये दोनों 15 जुलाई को शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में सोफी 'X Men: Dark Phoenix' में दमदार किरदार में दिखाई दी थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...