Priyanka Chopra Trolled for selfies: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेट की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर चिल्ल करते हुए देखा गया है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में सेट पर सेल्फी लेते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को जहां कई फैंस पसंद कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को क्लीवेज दिखाने के लिए बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी पर एक्ट्रेस के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने भी रिएक्शन दिया है। Also Read - आलिया की प्रेग्नेंसी पर इन स्टार्स ने दिया अपना रिएक्शन, मां ने बोली ये बात
सुपरहॉट है प्रियंका चोपड़ा की ये सेल्फी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही आकर्षक रही हैं। एक्ट्रेस की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर टेम्परेचर बढ़ा दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह एक सफेद शर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस लहराते बालों में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, 'स्नैक।' जहां प्रियंका को काफी तारीफें मिलीं, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्हें उनकी पोस्ट और फोटोज पसंद नहीं आई। कई लोगों ने कमेंट्स में प्रियंका की आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट के लिखा, 'आपकी ब्रा कहां है।' वहीं दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह परफेक्ट लग रही हो।' Also Read - पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी में दिए किलर पोज
पति निक जोनस ने भी दिया है रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की इन सभी पिक्स को देखने के बाद पति निक जोनस से भी नहीं रहा गया। उन्होंने फोटोज देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, 'वाओ।' निक के रिएक्शन को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी खुश होंगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 2018 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी से पहले प्रियंका और निक कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके अलावा प्रियंका और निक 2022 में ही सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स भी बने हैं। Also Read - 'रक्षाबंधन' से पहले इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई भाई-बहन की भावुक कहानी
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।