हैंडबैग में हनुमान चालीसा क्यों रखती हैं प्रियंका चोपड़ा?
Priyanka Chopra Carry Hanuman Chalisa In Bag: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हों या फिर साउथ की हसीनाएं जब भी कोई रेड कार्पेट या एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं, तो सबकी नजरें उनके लाखों-करोड़ों की कीमत वाले डिजाइनर हैंडबैग्स पर टिक जाती है और लगभग सभी के मन में ये सवाल उठता है कि, आखिर इन लग्जरी बैग के अंदर क्या होगा? महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स, कीमती परफ्यूम या फिर कुछ और... हालांकि, आम लड़कियों की तरह ही एक्ट्रेसेस भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ही रखती होंगी, लेकिन इस मामले में ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बिल्कुल अलग हैं. सात समंदर पार जाने के बाद भी एक्ट्रेस अपने संस्कारों से जुड़ी हुई हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही आज हॉलीवुड की रेड कार्पेट्स पर अपना जलवा बिखेरती हों और करोड़ों के डिजाइनर गाउन्स पहनती हों, लेकिन उनका दिल भारतीय संस्कारों में धड़कता है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बैग की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि वो अपने बैग में क्या-क्या रखती हैं और उन सब चीजों को रखने के पीछे की दिलचस्प कहानियां भी बताई.
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, वो अपने हैंडबैंग में रोजमर्रा की जरूरत की चीजें, कुछ सेफ्टी से जुड़ी चीजें और अपनी सेहत और ब्यूटी से जुड़ी चीजें रखती हैं, जिसमें मेकअप प्रोडक्ट और इनहेलर शामिल है क्योंकि एक्ट्रेस को अस्थमा है. वहीं आगे उन्होंने दिखाया कि, वो बैग में हमेशा हनुमान चालीसा और नजर बट्टू भी रखती हैं एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई.
एक्ट्रेस ने हाल ही में 'वोग इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, वो ट्रैवल करते समय अपने बैग में परफ्यूम, हेयर स्प्रे और सनग्लासेस के अलावा नजर बट्टू और हनुमान चालीसा जरूर लेकर चलती हैं. इसके पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं. यह नजर बट्टू है, जो बुरी नजर से बचाता है. यह एक ब्रेसलेट की तरह होता है. इसमें एक छोटा सा काला धागा पहना जाता है. भारत में हमारा मानना है कि, यह बुरी शक्तियों को दूर रखता है. मुझे इन्हें एक साथ पहनना अच्छा लगता है. अपनी सुरक्षा के लिए जितना हो सके उतना अच्छा है. तो क्यों न करें?'
View this post on Instagram
इस दौरान उन्होंने अपने पर्स में हनुमान चालीसा की छोटी सी किताब भी दिखाई. एक्ट्रेस ने बताया कि वो हमेशा अपने साथ इसे क्यों रखती हैं. प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'इसे रोज पढ़ना चाहिए. मैं रोज तो नहीं पढ़ पाती, लेकिन जितना हो सके, कोशिश करती हू्ं. मुझे लगता है कि हर जर्नी में यह मेरी रक्षा करती है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…