Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

इस फिल्म के लिए Priyanka chopra ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड, अब नहीं बनेंगी Sequel का हिस्सा

सुभाष घई की फिल्म 'ऐतराज' का सीक्वल जल्द ही रिलीज होगा. डायरेक्टर ने इंटरव्यू के दौरान की अनाउंसमेंट, प्रियंका चोपड़ा फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होगी.

By: Jyoti Rajput  |  Published: November 28, 2024 2:05 PM IST

इस फिल्म के लिए Priyanka chopra ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड, अब नहीं बनेंगी Sequel का हिस्सा

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब तक कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता है. मगर सुभाष घई की फिल्म 'ऐतराज' में वो एक खलनायक की भूमिका में नजर आई थीं. इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार और लीड एक्ट्रेस के रोल में करीना कपूर ने काम किया था. मगर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कमाल की एक्टिंग से दोनों लीड एक्टर और एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया था और इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड को जीता था. वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने इसके सीक्वल को लेकर हाल ही में एक अनाउंसमेंट की है.

प्रियंका चोपड़ा को मिला था फिल्मफेयर ऑवर्ड

डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार नेगेटिव रोल किया था. वो इस फिल्म में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं. प्रियका चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल की कैटेगरी में फिल्मफेयर ऑवर्ड जीता था. प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस कजोल के बाद बॉलीवुड की दूसरी ऐसी एक्ट्रेस बन गई थीं, जिन्होंने यह अवॉर्ड हासिल किया था.

प्रियंका चोपड़ा नहीं होगी फिल्म के सीक्वल का हिस्सा

डायरेक्टर सुभाष घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी अनाउसमेंट की है. सुभाष घई अपनी सुपरहिट फिल्म 'ऐतराज' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. मगर उसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई देंगी. सुभाष घई ने कहा, कि फिल्म 'ऐतराज' को बने लगभग 20 साल हो गए हैं तो हमें आज के हिसाब से नए कलाकारों के साथ मिलकर इसे बनाना पड़ेगा. सुभाष घई ने बताया कि जैसे ही 3-4 महीने में इसकी कहानी पूरी हो जाएगी हम इसके कलाकरों की पूरी जानकारी को मीडिया के सामने अनाउंस कर देंगे.

इस फिल्म से सुपरस्टार बनी थीं प्रियंका

आपको बता दें ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म से वो रातों रात लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थी. उन्होंने इस फिल्म में इतनी कमाल की एक्टिंग की थी कि कई फैंस को उन्हें नेगेटिव रोल में देखकर उनसे नफरत हो गई थी. वहीं अब देखना होगा कि सुभाष घई इस फिल्म के सीक्वल में किन कलाकारों को शामिल करेंगे और क्या वो पुरानी कास्ट की तरह इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में सफल रहेंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.


About the Author

Jyoti Rajput