प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए पहुंच रहे हैं इटली, अनुष्का-विराट को नहीं कर रहे हैं कॉपी!

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने यूएस टूर पर हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 27, 2018 11:09 AM IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने यूएस टूर पर हैं। हमने आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में ही बताया है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को ब्रंच डेट पर स्पॉट किया गया है। खैर, चर्चाएं हैं कि प्रियंका और निक इटली में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है। प्रियंका और निक जोनस इटली में अनुष्का और विराट की तरह शादी करने नहीं जा रहे हैं। दोनों हवाई में अपनी वेडिंग प्लान कर रहे हैं जो कि एक्सक्लूसिवली हम आपको पहले ही बता चुके हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक इटली जा जरूर रहे हैं, लेकिन एक वेडिंग अटैंड करने के लिए।

प्रियंका तकरीबन एक महीने के लिए यूएस टूर पर निकली हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक- 'प्रियंका ने हाल ही में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। अब प्रियंका सिंतबर के अंत में वापस इस टीम को ज्वाइन करेंगी।' यूएस जाने से पहले प्रियंका ने न केवल अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारा बल्कि अपने कमिटमेंट्स भी पूरे किए। प्रियंका की ये यूएस ट्रिप पहले से ही प्लान थी। अपने इस एक महीने की यूएस ट्रिप के दौरान प्रियंका, निक के साथ इटली में एक कारोबारी की बेटी की शादी में भी शामिल होंगी।

खैर, अपनी शादी के चलते ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की 'भारत' से भी अलविदा कह दिया था। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद कटरीना कैफ की इस फिल्म में एंट्री हुई है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का हिस्सा हैं, हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अपनी शादी से पहले निक के साथ पूरा वक्त गुजारना चाहती हैं। चर्चाएं तो ऐसी हैं कि अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।