Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

शॉकिंग!! मनोरंजन जगत की दो अभिनेत्रियों को हैदराबाद से देह व्यापार के आरोप में किया गया गिरफ्तार

हैदराबाद से आ रही ये खबर उड़ा देगी होश...

By: IANS  |  Published: December 17, 2017 7:38 PM IST

शॉकिंग!! मनोरंजन जगत की दो अभिनेत्रियों को हैदराबाद से देह व्यापार के आरोप में किया गया गिरफ्तार

हैदराबाद से अभी अभी ऐसी खबर आ रही है जो किसी के भी होश उड़ा सकती है। जी हाँ हैदराबाद में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके तहत मुंबई की दो अभिनेत्रियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पॉश बंजारा हिल्स इलाके के पांच सितारा होटलों में शनिवार रात छापा मारा गया और इन लोगों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार लोगों में एक बॉलीवुड अभिनेत्री व दूसरी टेलीविजन अभिनेत्री शामिल हैं। इसके अलावा दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है जो ऑनलाइन इस रैकेट को चलाते हैं और ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते हैं। हालांकि पुलिस अभी तक अभिनेत्रियों की पहचान नहीं कर पाई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की दो लड़कियों को होटलों से गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शख्स ने बताया है कि वह लोग मुंबई से हीरोइनों को लेकर आते थे।

पंजगुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. रविंदर ने कहा कि पुलिस ने देह व्यापार रैकेट की सूचना पर ताज डेक्कन होटल के कमरों में छापा मारा था।इसके बाद इसी इलाके के एक अन्य होटल से टीवी अभिनेत्री सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार किए गए।


About the Author

IANS