पुलवामा आतंकी हमले पर नवाजोत सिंह सिद्धू का बयान उनके लिए हर दिन नई मुसीबतें खड़ी कर रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू को पहले अपने बयान के कारण ट्विटर पर कई लोगों के खरी-खोटी सुननी पड़ी और उसके बाद अब उन्हें द कपिल शर्मा शो से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद अब बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स इस मामले पर अपनी राय देने लगे हैं और नवजोत सिंह सिंद्धू की खिल्ली उड़ाने लगे हैं।
हाल में कलाकार अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक प्रश्न-जवाब सेशन किया, जिसमें उनसे नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में एक सवाल पूछा गया। अनुपम खेर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘जब आप बहुत ज्यादा बोलते हैं तो आप बकवास कहने लगते हैं।’ अनुपम खेर के ट्वीट से साफ है कि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को हर मामले पर अपनी राय रखने के मना किया है और कहा है कि वो थोड़ा चुप रहने की आदत डाल लें।
देखिए अनुपम खेर के द्वारा किया गया ट्वीट
Sometimes when you talk too much, it can lead to you talking rubbish.:) https://t.co/iek0e4rKqW
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 17, 2019
आखिर क्या है पूरा मामला:
पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ‘चंद लोगों की गलती की सजा पूरे देश को नहीं दी जा सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर की जो समस्या है, उसका स्थाई समाधान केवल बात से हो सकता है।’
नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद तुरंत ही ट्विटर पर उनके खिलाफ बयान आना शुरू हो गए और लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी। लोगों ने यहां तक कह डाला कि अगर वो द कपिल शर्मा शो पर बने रहेंगे तो वो शो को नहीं देखेंगे। इसके बाद शो के निर्माताओं ने अर्चना पूरन सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू से रिप्लेस कर दिया। हालांकि नवजोत ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी हैं, वो अपने राजनीतिक कामों के चलते शो के लिए शूट नहीं कर पाए, जिस कारण दो एपिसोड्स के लिए किसी और के लिए लिया गया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...