पुलवामा आतंकी हमला: ‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की मांग हुई तेज, फैंस ने कहा ‘जिस इंसान ने भारतीय सैनिकों...’

नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल में कहा है कि इस मुद्दे का स्थाई समाधान बातचीत के माध्यम से होना चाहिए।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 15, 2019 8:31 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी के दिन एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें भारत के 40 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई। जैसे ही इस घटना की सूचना मीडिया में आई पूरे देश में शोक पसर गया और हर कोई भारतीय सरकार से एक ही मांग करने लगा कि आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि भविष्य में ये कभी भी भारत की तरफ आंख उठाकर ना देख पाएं। भारतीय नागरिकों में आक्रोश इस समय चरम सीमा पर है और हर कोई बदले की मांग कर रहा है।

ऐसे समय में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'ये बहुत ही दुखद घटना है। जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया है, उन्होंने कायरता का परिचय दिया है। बातचीत के जरिए इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बयान नें यह भी कहा कि हमें संयम से काम लेना चाहिए और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'

पुलवामा आंतकी हमले से थर्रा उठा बॉलीवुड, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अभिषेक बच्चन ने की घटना की कड़ी निंदा

नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान पर कई भारतीय नागरिक उनकी आलोचना कर रहे हैं और ट्विटर पर उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर निकालने की बात कह रहे हैं। ट्विटर यूजर लिख रहे हैं कि अगर सोनी टीवी ने नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर नहीं निकाला तो वो 'द कपिल शर्मा शो' देखना बंद कर देंगे।

आप सोशल मीडिया पर आ रहे ट्वीट नीचे देख सकते हैं:

आपको बता दें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कुछ समय पहले पाकिस्तान गए थे, जिस कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी। पाकिस्तान में उन्होंने अपने क्रिकेटर दोस्त इमरान खान की काफी तारीफ की थी और कहा था कि अब भारत पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार होना शुरू होगा। ट्विटर यूजर नवजोत सिंह सिद्धू की इस कारण भी आलोचना कर रहे हैं। आपका इस पूर् मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...