पुलवामा आतंकी हमला: शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने उठाया बड़ा कदम, कैंसिल किया कैफी आजमी की याद में रखा गया कराची कार्यक्रम

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 15, 2019 9:36 PM IST

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस हमले की निंदा कर रहा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी शहीद हुए 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के साथ खड़ी हुई है और लगातार शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रही है।

पुलवामा आतंकी हमला: कंगना रनौत ने जावेद अख्तर और शबाना आजमी को लताड़ा, कहा 'ऐसे लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे....'

बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर और अदाकारा शबाना आजमी को पुलवामा आतंकी हमले से पहले आर्ट काउंसिल ऑफ पाकिस्तान कराची की तरफ से कैफी आजमी की याद में रखे गए एक समारोह का न्योता आया था। पुलवामा हमले के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने इस कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है, जिसकी जानकारी शबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है।

पुलवामा आतंकी हमला: ‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की मांग हुई तेज, फैंस ने कहा ‘जिस इंसान ने भारतीय सैनिकों...’

शबाना आजमी ने लिखा है, ‘जावेद और मुझे कैफी साहब की याद में रखे गए दो दिनों के कार्यक्रम में कराची बुलाया गया था। मैं कराची आर्ट काउंसिल के द्वारा नवाजी गई इस इज्जत का सम्मान करती हूं और कराची आर्ट काउंसिल को शुक्रिया कहती हूं कि उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमने के बाद इस कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है।’

शबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुलवामा आतंकी हमले पर तीन ट्वीट किए हैं और लिखा है, ‘मैं पुलवामा आतंकी हमले के बाद बहुत दुखी हूं। इतने सालों में मैं अपने भरोसे पर कमजोर महसूस कर रही हूं। इस हादसे के बाद हमें कल्चरल एक्सचेंज बंद करने की जरूरत है।’

‘पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी कल्चरल एक्सचेंज नहीं हो सकता है। हमारे शहीद जवानों के मृत शरीर अभी भी हमारे सामने हैं। मैं इन शहीदों के परिवारों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी हूं।’

‘हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तानी स्टैबलिशमेंट और पाकिस्तानी नागरिकं में काफी अंतर है। सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोग कुछ कारणों से बंट गए हैं, जिनसे उनका कोई लेना देना नहीं है।’

बता दें शबाना आजमी उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो पाकिस्तान और भारत के बीच कल्चरल एक्सचेंज की हिमायत करती आई हैं लेकिन पुलवामा में हुए दर्दनाक हमले के बाद वो भी हिल गई हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...