गुरुवार (14 फरवरी) को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए और कइयों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। आम नागरिकों से लेकर बॉलीवुड जगत तक सभी इस समय सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शहीदों को नमन कर रहे हैं।
हालांकि बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर को पुलवामा आतंकी हमले पर ट्वीट करने के कारण खरी खोटी सुननी पड़ी है। असल में पुलवामा का आतंकी हमला गुरुवार को हुआ था और बॉलीवुड कलाकार ने इस पर 15 फरवरी की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने अभी-अभी पुलवामा में हुए खैफनाक हादसे के बारे में सुना है। मैं पूरी तरह से शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ हूं। इस खबर से मैं बहुत आहत हूं और दुखी हूं।’
Just heard about the horrific cowardly attack on our jawans. Thoughts and prayers with their families. Deeply saddened and shocked.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) February 15, 2019
शाहिद कपूर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने गुस्सा जताना शुरू कर दिया और कहा कि, ‘आपने अभी तक केवल सुना ही है.... ये कल की घटना है।’ एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि, ‘आपका पृथ्वी पर स्वागत है।’
आप शाहिद कपूर के ट्वीट पर आ रहे रिएक्शन्स नीचे देख सकते हैं:
Dear it happened on yesterday, and u said just listened, Great..
— Shyampatil1282 (@shyampatil1282) February 15, 2019
It was a Valentine gift from Kashmiris to bleddy indians
— Muhammad Farhan Asif (@Muhamma95481502) February 15, 2019
Aap ka internet itna slow hai Kya?
— Dil se (@highlyinsulted) February 15, 2019
Stars and their commitment. Their commitments will be on top priority not the news. This is not for @shahidkapoor but all.
— Ankit Kumar (@Ankitsony3) February 15, 2019
यूं तो शाहिद कपूर ने अपने विचार साझा किए हैं लेकिन इस समय देश का हर एक नागरिक इतने गुस्से में हैं कि उसे जहां अपना गुस्सा जाहिर करने का मौका मिल रहा है, वो कर रहा है। यही कारण है कि शाहिद कपूर को थोड़ी सी देरी के कारण लोगों की फटकार सुननी पड़ी है। हालांकि कई ट्विटर यूजर्स शाहिद कपूर को खरी-खोटी सुनाने वालों से ये भी कह रहे हैं कि उन्हें थोड़ा सा संयम रखना चाहिए और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...