Honey Singh और Karan Aujla के खिलाफ पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन ने लिया एक्शन, रखी माफी मांगने की डिमांड, जानें क्या है वजह

पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन ने खुद संज्ञान लेते हुए पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला और हनी सिंह को उनके हालिया गानों में कथित तौर पर स्त्री द्वेषी कंटेंट को बढ़ावा देने और महिलाओं को एक वस्तु के रूप में पेश करने के आरोप में समन भेजा है.

WrittenBy
By: Jyoti Verma | Published: August 8, 2025 9:23 AM IST

पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) और करण औजला (Karan Aujla) आज म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. दोनों ही बेहद शानदार सिंगर्स हैं और अक्सर ही अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि अब दोनों ही सिंगर्स की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन ने खुद संज्ञान लेते हुए पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला और हनी सिंह को उनके हालिया गानों में कथित तौर पर स्त्री द्वेषी कंटेंट को बढ़ावा देने और महिलाओं को एक वस्तु के रूप में पेश करने के आरोप में समन भेजा है.

इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने गुरुवार को एएनआई को बताया कि आयोग ने हनी सिंह और करण औजला की हालिया रिलीज में कुछ गानों और सीन्स के बारे में शिकायतों और जनता के रिएक्शन की जांच की और राज्य के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की रिक्वेस्ट की है. अध्यक्ष के अनुसार औजला और सिंह की हालिया रिलीज गाने में कथित तौर पर महिलाओं के लिए अपमानजनक और सामाजिक मूल्यों के लिए गलत पाए गए हैं.

महिला अध्यक्ष ने माफी मांगने की रखी डिमांड

गिल ने एएनआई से इस बारे में कहा, '' इसमें जिन गानों का इस्तेमाल किया गया है, उन पर न तो भाषा का कंट्रोल है और न ही इस पर विचार किया गया है. जब हम स्टेज पर जाते हैं तो सबसे कहते हैं कि मेरी लाइफ में सबसे बड़ा रोल मेरी मां का है. हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं. साथ ही उन्हें गालियां भी देते हैं. तो आप ये डबल रोल किसके लिए करते हैं? लाखों व्यूज पाने के लिए ? क्या आप ये सिर्फ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं? इसका हमारे बच्चों पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि सिंगर्स को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. बच्चों का एंटरटेनमेंट करना सिर्फ उनकी जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने हर तरह से हद पार कर दी है.

मामले की आगे की कार्रवाई को लेकर पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन की अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने डीजीपी और अन्य अधिकारियों से सिंगर्स को तलब करने और उनसे माफी मांगने को कहा है. राजी लाली गिल ने कहा, '' कार्रवाई यह है कि मैंने इसे ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और डीजीपी को भेज दिया है और उन्हें (हनी सिंह और करण औजला) तलब किया जाना चाहिए और भले ही मुझे पता हो कि वे इस समय देश में नहीं है, फिर भी मुझे उनसे संपर्क करके सफाई लेनी चाहिए. उन्हें यहां आने के लिए बुलाया जाना चाहिए. जब वे सफाई देंगे, माफी मांगेंगे, अपने शब्द बदलेंगे, तब हम देखेंगे कि क्या आगे कदम उठाया जाएगा.

इन गानों को लेकर छिड़ा विवाद

यह विवाद करण औजला के नए गाने सिंगल, एमएफ गभरू को लेकर है, जो कि उनके एल्बम पी पॉप कल्चर से है. काफी पॉपुलैरिटी के बाद भी इस गाने को महिला द्वेषी और गलत बताया है. इसी तरह से हनी सिंह के मिलियनेयर ट्रैक में भी कथित तौर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है. यह गाना अगस्त 2024 में रिलीज किया गया था और उनके एल्बम ग्लोरी का है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.