Guru Randhawa: लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर अब गुरु रंधावा? जिम के बाहर की गोलियों की बौछार, दहली पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री!

Guru Randhawa: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग ने एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वहीं इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 11, 2026 10:50 AM IST

Guru Randhawa Gym Firing: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बार फिर ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट और म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के पश्चिम बिहार इलाके में स्थित बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. जानकारी के मुताबिक, कुछ बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने ली है, जिसने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है.

11 जून की सुबह क्या-क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि, जिस जिम के बाहर गोलियों की बौछार की गई है, वो राजौरी गार्डन में रहने वाले दो लोगों का है और गुरु रंधावा इसके ब्रांड एंबेसडर हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर 11 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे बाइक पर आए और कम से कम सात राउंड फायरिंग की और इसके बाद वहां से भाग गए. वहीं जब जिम के केयरटेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हो हैरान रह गए और तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सुबह करीब 5:15 बजे गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. हालांकि, राहत की खबर ये है कि, इस हमले में किसी के भी घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है,लेकिन इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

एक तरफ जहां पुलिस जांच में जुट गई है और इलाकेकी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सामने आए पोस्ट में लिखा है, 'सलमान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए गुरू रंधावा के जिम में फायरिंग करवाई है. उसने पोस्ट में लिखा, राम राम सभी भाइयों को, जो आज ये 24 HS FITNESS DELHI (GURU RANDHAWA) की जिम पर फायरिंग हुई है, वो मैंने ANIL PANDIT USA और LAWRENCE BISHNOI GROUP ने की है.'

गुरु रंधावा के जिम के बाहर क्यों हुआ हमला?

पोस्ट में आगे लिखा, 'ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आया और जितने भी हमारे दुश्मन है वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी. (Wait and Watch)' इस पोस्ट के साथ एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'और जितने भी ये देशद्रोही है दो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे.'

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग करने वाले अनिल पंडित ने पोस्ट के आखिरी में शहीदों को सलाम किया और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टाइसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा का लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…