पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के जाने-माने गायक हसन मानक पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. जो गायक पंजाबी लोक संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करते हैं, वह अब कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंस गए हैं. कपूरथला पुलिस ने गायक पर पहले से चल रहे धोखाधड़ी के मामले में अब बलात्कार की धाराएं भी जोड़ दी हैं. इन आरोपों का आधार एक एनआरआई महिला की शिकायत और उसके बयान हैं. आपको बता दें कि हसन मानक के दादा का नाम कुलदीप मानक है, जिनका नाम बहुत हो सम्मान से लिया जाता है. लेकिन अब ये गंभीर आरोप उनकी इमेज पर गहरा धब्बा लगा सकते हैं.
धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
इस मामले की शुरुआत धोखाधड़ी के आरोपों से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी. कपूरथला पुलिस ने हसन मानक को 13 नवंबर को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में अरेस्ट किया था. गायक पर आरोप था कि उन्होंने एनआरआई महिला का विश्वास जीतकर उससे लाखों रुपये की बड़ी रकम वसूल की थी. धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान, महिला द्वारा दिए गए बयान ने पूरे मामले को एक नया मामला सामने आया है.
हसन मानक पर लगे ये आरोप
एनआरआई महिला ने अपने बयान में दावा किया कि हसन मानक ने खुद को एक मशहूर गायक और हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी बताकर उसका भरोसा जीता था. महिला ने आरोप लगाया कि हसन मानक शादीशुदा होने के बावजूद उसे बार-बार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करता रहा और उसके साथ रेप किया. महिला के इन आरोपों के जांच के बाद, कपूरथला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हसन मानक के खिलाफ IPC की धारा 376 सहित अन्य धाराओं को FIR में जोड़ दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates