Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बागी 2' की धमाकेदार ओपनिंग पर खत्म तो 'पद्मावत' की हुंकार से शुरू हुई थी साल 2018 की पहली तिमाही

ऐसी रही बॉलीवुड की मार्च क्लोजिंग, साल की शुरुआत के तीन महीनों में एक से बढ़कर एक फिल्में आईं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

By: Shivani Bansal  |  Published: April 1, 2018 9:42 AM IST

'बागी 2' की धमाकेदार ओपनिंग पर खत्म तो 'पद्मावत' की हुंकार से शुरू हुई थी साल 2018 की पहली तिमाही

साल 2018 की पहली तिमाही बॉलीवुड के लिहाज से कैसी रही चलिए इस पर आज एक नजर डालते हैं। यूं तो तिमाही और मार्च क्लोजिंग जैसे शब्द आपने बैंकिंग या बिजनेस की दुनिया में ही सुने होंगे लेकिन हम इन शब्दों को बॉलीवुड के नजरिए से बताने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे ये एक नया कॉन्सेप्ट है, अमूमन हम लोग साल गुजर जाने के बाद ही आपको याद दिलाते हैं कि देखिए ये बीता साल कैसा रहा, क्या खोया और क्या पाया, लेकिन इस लेख के जरिए मेरी कोशिश ये ही साल बीत जाने के बाद ही हम ये बातें क्यों करें और अफसोस या खुशी मनाएं, इससे बेहतर है कि एंटरटेनमेंट के छोटे-छोटे डोज़ बीच-बीच में ही तिमाही दर तिमाही क्यों न ले लिए जाएं। इससे हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के बारे में और ज्यादा अपडेट कर सकेंगे, अपनी इसी कोशिश के तहत साल 2018 के पहले क्वार्टर (तीन महीने) का ये डोज मैं आपके लिए लाई हूं।

वैसे, तो इस साल की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रही। इस साल इन तीन महीनों में एक से बढ़कर एक फिल्म आईं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस साल की शुरुआत में ही अब तक बिग बजट, बिग स्टार्स और बिग प्रोडक्शन्स वाली 7 हिट फिल्में आई हैं।

'पद्मावत' से 'बागी 2' तक धमाकेदार रही बॉक्स ऑफिस की कमाई
साल की शुरुआत दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' से हुई। हालांकि ये फिल्म यूं तो साल 2017 में ही रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म के खिलाफ मचे राजपूताना संगठनों के विरोध और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन ने बेहद खतरनाक मोड़ ले लिया हिंसक प्रदर्शन जारी हो गया। इस फिल्म की रिलीज के लिए फिल्म मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा और उच्चतम न्यायालय के दखल के बाद आखिरकार ये फिल्म साल 2018 की जनवरी में रिलीज हो सकी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और अब तक ये फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

Padmaavat

'बागी 2' ने रिलीज के ही दिन तोड़ दिया बॉक्स ऑफिस ओपनिंग का रिकॉर्ड
मार्च अंत में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग की और रिलीज के दिन ही इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमा लिए जो इस साल में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Baaghi 2

बेस्ट कॉमेडी फिल्म रही 'सोनू के टीटू की स्वीटी'
'प्यार का पंचनामा' की टीम इस साल एक और कॉमेडी फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आई और इस फिल्म का नाम था 'सोनू के टीटू की स्वीटी'। फिल्म का नाम जितना अनोखा था उतने ही किरदार भी, पंजाबी बैकग्राउंड पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया और हंसते-हंसते ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई।

Sonu-ke-titu-ki-sweety

दर्शकों को डराने के लिए अनुष्का लाईं हॉरर फिल्म 'परी'
इस साल के शुरुआत में ही दर्शकों को अलग-अलग जौनर की फिल्म देखने को मिली। एक्शन से लेकर, कॉमेडी और हॉरर फिल्म तक। दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने की कुव्वत रखने वाली इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की और अनुष्का को देख सच में डर के मारे कईयों के तो पसीने छूट गए।

अजय देवगन के फैंस हो गए उनके मुरीद जब 'रेड' में एक बार फिर देखा टफ अवतार
ईमानदार आयकर अधिकारी की भूमिका में अजय देवगन अपने फैंस के लिए लेकर आए फिल्म 'रेड'। इस फिल्म में भ्रष्ट सांसद के रोल में यानि कि आम लोगों की भाषा में कहें तो विलेन थे सौरभ शुक्ला। बेहतरीन डॉयलॉग्स वाली ये फिल्म अभी भी थियेटर्स पर लगी है और 100 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है।

Raid

मासिक धर्म की समस्या पर बनी फिल्म 'पैडमैन' लेकर आए अक्षय कुमार
अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी और उनकी कोशिशों पर भी एक कमर्शियल फिल्म बनाई जा सकती है ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन ऐसा हुआ और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के बाद एक और सामाजिक मुद्दे पर फिल्म लेकर आए हमारे प्यारे 'खिलाड़ी' कुमार। ये फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित थी जिस पर लोग बात तक नहीं करते, लेकिन फिर भी ये फिल्म चली और अभी तक कमाई की दौड़ में तेजी से दौड़ रही है।

Padman

दो दिग्गज एक्ट्रेसेस की बॉलीवुड में हुई वापसी, हिचकी के साथ लौंटी रानी और...
शादी और बच्चे के बाद सिर्फ रानी मुखर्जी ही अकेली नहीं है जिन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया बल्कि इस साल एक और हसीन अदाकारा ने 10 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है और वो हैं उर्मिला मातोंडकर। उर्मिला इरफान खान की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक गाने पर थिरकती दिखेंगी तो रानी ने 'हिचकी' के साथ दमदार एंट्री की है। ये फिल्म तो लोगों को पसंद आई ही साथ ही ये भी साफ हो गया कि भई अच्छी एक्टिंग हो तो इंडस्ट्री के साथ फैंस भी सिर-आंखों पर बिठाते हैं।

Image result for urmila matondkar rani mukerji

दुखद रहा श्रीदेवी का जाना, एक सुनहरे युग का हुआ अंत
इस साल जहां बहुत कुछ अच्छा रहा तो बुरा ये रहा कि श्रीदेवी की अचानक मौत गहरा सन्नाटा दे गई। इस दुख में बॉलीवुड के साथ पूरा देश डूब गया। 24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुबई के एक होटल में आखिरी सांस ली। ये हादसा एकदम अचानक हुआ और अवाक छोड़ गया। श्रीदेवी की अंतिम विदाई पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई। हालांकि परिवार अब इस दुख से उबरने की कोशिश में है और बेटी जान्हवी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी है।

sridevi prayer meet

साल 2018 के आने वाले अगले तीन महीने कैसे होंगे और क्या-क्या बीतेगा ये हम आपको जरुर बताएंगे अपनी अगली 3 मंथ्स रिपोर्ट यानि अगली तिमाही की रिपोर्ट में, तब तक बॉलीवुड के मजेदार किस्से-कहानियों और चटपटी खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ हिंदी।


About the Author

Shivani Bansal