Raat Akeli Hai: The Bansal Murders Trailer: बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं, जो इतने मंझे हुए है कि, जो किसी भी किरदार में फिट हो जाते हैं. ऐसे ही एक एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) है, जिन्हें आमतौर पर शख्त और डार्क एक्टर के रूप में जाना जाता है, लेकिन वह बुहमुखी प्रतिभा वाले हैं, जो हर तरह के रोल में अपनी अदाकारी से जान फूंक देते हैं. ऐसा ही कुछ दर्शकों को 'रात अकेली है:द बंसल मर्डर्स' (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders) में देखने को मिलेगा, जिसका ट्रेलर (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders Trailer) 9 दिसंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है.
किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?
'रात अकेली है:द बंसल मर्डर्स' साल 2020 में रिलीज हुई 'रात अकेली है' का सीक्वल है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में थे और एक हत्याकांड का मामला सुलझा रहे थे. वहीं इस बार भी वह अपने उसी किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं. हालांकि, इस बार मामला थोड़ा अलग है. 'रात अकेली है:द बंसल मर्डर्स' (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders) की कहानी एक ही रात में पूरे परिवार के खात्मे पर आधारित है, जिसे सुलझाना नवाजुद्दीन के लिए इस बार इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस बार मामले को काले जादू और हत्या के शक ने काफी पेंचीदा बना दिया है.
ट्रेलर में क्या है?
'रात अकेली है:द बंसल मर्डर्स' (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders) की कहानी अमीर बंसल परिवार पर आधारित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि, पूरे परिवार के सदस्यों का एक ही रात में उनके ही घर में बड़ी ही बेरहमी से मर्डर हो जाता है. इसमें अकेली सिर्फ मीरा बंसल बचती है, जो शायद कुछ राज छिपा रही है. वहीं इस केस के तार गुरु मां और उनके चेलों से भी जुड़ते हैं, जिसकी वजह से हत्याकांड का ये मामला कई दिशाओं में जाता है जिसे सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर जटिल आते हैं. ऐसे में अब देखना यह है कि, गुरु मां, काले जादू और हत्याकांड के रहस्यों के बीच उलझी बंसल मर्डर्स का केस नवाजुद्दीन कैसे सुलझाते हैं.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी Raat Akeli Hai 2?
यह फिल्म हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के अलावा राधिका आप्टे (Radhika Apte), चित्रांगदा सिंह, दीप्ति नवल, इला अरुण बाजपेयी, रेवती आशा केलुनी, रजत कपूर और संजय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बता दें कि, यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates