राज़ रिबूट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : इमरान की हॉरर फिल्म पड़ी अमिताभ की पिंक पर भारी

'राज रीबूट' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: September 17, 2016 6:47 PM IST

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फ़िल्में रिलीज़ हुई। इमरान हाशमी की 'राज रीबूट' और अमितभ बच्चन स्टारर 'पिंक'। राज़ की तुलना में पिंक का काफी सराहा गया। सभी ने पिंक की काफी तारीफे की। लेकिन बॉक्स ऑफिस की गारा बात करें तो इमरान हाश्मी की 'राज़ रिबूट', 'पिंक' से काफी निकल गयी। 'राज रीबूट' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगर हम पिछली राज़ फ्रैंचाइज़ी फिल्मों की तुलना करें तो यह आंकड़ा पिछली 'राज' के पहले दिन की कमाई से काफी कम है। 'राज 3' ने पहले दिन 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म के आकड़ो में जानकारी दी

कुछ सालों तक इमरान हाश्मी को सलमान खान के साथ तोला जाता था वो अपने दम पर अपने फैंस को टिकिट खिड़की तक खिंच लाते थे। पहले दिन की कमाई पर कुछ ऐसा ही असर देखने को मिला। पहले दिन ही इमरान की फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया, इस बात का सबूत आकड़ें बयान करते थे। फिल्म को उत्तर भारत से अच्छा रिस्पोंस मिला हैं। इतना ही नहीं मल्टीप्लेक्ट के मुकाबले, सिंगल थिएटरर्स में लोग इसे ज्यादा देख रहे हैं।

[इसे भी पढ़ें : अपने भांजे आहिल के साथ मस्ती के मूड में दिखें सलमान खान ]

इमरान के सामने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म पिंक लेकर आये हैं। फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग से ही इस फिल्म की काफी तारीफें हुई हैं इसलिए अब देखन यह होगा की फिल्म को आने वाले दिन में कितनी कमी मिलती हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हम हे कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा हैं ।

राज़ रिबूट में कीर्ति खरबंदा , गौरव अरोड़ा और इमरान हाश्मी है। फिल्म रोमानिया के खूबसूरत शहर में शूट हुई हैं। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया हैं।