Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'राजी' ने किया ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'अक्टूबर' को चटा दी धूल

बीते हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है।

By: Shivani Bansal  |  Published: May 18, 2018 1:48 PM IST

'राजी' ने किया ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'अक्टूबर' को चटा दी धूल

बीते हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। आलिया भट्ट की इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बढ़ गया और जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई ये साल की हाइएस्ट ओपनिंग वीक की लिस्ट में शामिल हो गई। माने इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की उस लिस्ट में पांचवे नंबर पर शामिल हो गई जिन्होंने फिल्म की रिलीज वाले हफ्ते सबसे तेज कमाई की।

'राजी' के बिजनेस ने भी क्रिटिक्स और लोगों को हैरान किया है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था गीतकार गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने और इस फिल्म को दर्शकों ने सर आंखों पर बैठाया। इस फिल्म के लिए आलिया और डायरेक्टर मेघना दोनों की ही खूब तारीफ हुई। ये फिल्म अब तक 56 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों के पहले हफ्ते में ही सबसे तेज कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्म्स की लिस्ट इस प्रकार है।

पद्मावत
साल 2018 की शुरुआत में ही 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और रिलीज वाले हफ्ते में ही 166.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। ये फिल्म रिलीज के बाद पहले हफ्ते में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

Padmaavat

बागी 2
मार्च में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'बागी 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला था। इस फिल्म ने रिलीज वाले दिन ही 25 करोड़ रुपये कमा लिए थे और पहले हफ्ते में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई। रिलीज वाले वीक में 'बागी 2' ने 112.85 करोड़ रुपये कमाए।

Disha-Tiger-Baaghi2

रेड
अजय देवगन और इलियाना डी क्रूज की फिल्म 'रेड' तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ये फिल्म रिलीज के बाद पहले हफ्ते में 63.05 करोड़ रुपये कमा चुकी थी।

Ajay Devgn raid

पैडमेन
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'पैडमेन' एक सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म थी। बावजूद इसके इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये फिल्म इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। 'पैडमेन' ने रिलीज वाले हफ्ते में 62.87 करोड़ रुपये कमाए थे।

Padman-1

राजी
आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म इन टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में दूसरी महिला प्रधान फिल्म है। पहले नंबर पर 'पद्मावत' के बाद पांचवे नंबर पर आई ये फिल्म भी महिला प्रधान ही कही जाएगी क्योंकि ये एक ऐसी भारतीय जासूस युवा लड़की की कहानी है जिसकी शादी एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से की जाती है और कैसे ये पाकिस्तानी बहू बनकर देश की रक्षा के लिए दुश्मन के मिशन को नाकामयाब करने में अहम भूमिका निभाती है।

raazi_1523420200170
आलिया भट्ट और मेघना गुलजार की इस फिल्म ने इस लिस्ट से 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को बाहर कर दिया है। मजेदार बात ये है कि ये फिल्म 'अक्टूबर' और 'हिचकी' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर गई है। आपने अगर ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप तुरंत टिकट खरीदें और फिल्म का मजा लें और अगर देख चुके हैं तो अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal