Kanchana 4 की कास्ट अनाउंसमेंट से मचा तहलका! भूतों से टक्कर लेंगी ये 2 हसीनाएं, नाम ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Kanchana 4 Cast: राघव लॉरेंस की हिट फ्रेंचाइजी 'कंचना 4' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स ने इसकी कास्ट का खुलासा करते हुए बताया कि, फिल्म में दो हसीनाओं की एंट्री हुई है, जो भूतों के साथ टक्कर लेती नजर आएंगी. आइए जानते हैं ये एक्ट्रेसेस कौन हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 2, 2025 3:48 PM IST

Kanchana 4 की कास्ट अनाउंसमेंट से मचा तहलका! भूतों से टक्कर लेंगी ये 2 हसीनाएं, नाम ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Kanchana 4 Cast Update: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज मेकर्स से लेकर दर्शकों तक के सिर चढ़कर बोल रहा है. 'स्त्री 2', 'मुंज्या' और 'भूल भुलैया 3' तक ने लोगों को खूब इंप्रेस किया. डर और हंसी के कॉम्बो वाली कहानियां दर्शकों को काफी पसंद आई. इसी बीच साउथ की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी वाली 'कंचना' (Kanchana) को लेकर एक बहुत बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आई है, जिसे सुनते ही आपके होंठों पर मु्स्कान आ जाएगी.

Kanchana 4 में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री

दरअसल, राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की हिट फिल्म सीरीज 'कंचना' के चौथे पार्ट की तैयारी चल रही है. इसी बीच खबर है कि, फिल्म की कास्ट में दो बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की ऑफिशियल एंट्री हो गई है, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई कर दिया है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि, फिल्म में राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) के साथ लीड रोल में साउथ और बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) दिखाई देंगी. वहीं, अपने किलर डांस मूव्स के लिए मशहूर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी सेकंड लीड रोल में नजर आएंगी.

TRENDING NOW

मेकर्स ने खास अंदाज में किया वेलकम

आपको बता दें कि, पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'हाउसफुल 4' और नोरा फतेही ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'जर्सी' जैसी फिल्मों में काम किया है. इस बात की डिटेल्स शेयर करते हुए मेकर्स ने कहा, 'आपके डर की गहराइयों में भी वो आपको बांध लेगी और अपनी खूबसूरती से आपको मदहोश कर देगी. हम इस फिल्म में स्टनिंग दीवा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का स्वागत करते हैं.' बता दें कि, दोनों एक्ट्रेसेस पहली बार एक राघव लॉरेंस के साथ काम करेंगी.

Kanchana के अब तक पार्ट्स का कैसा रहा हाल?

वहीं अगर 'कंचना' (Kanchana) सीरीज की बात करें, तो इसका पहला पार्ट साल 2007 में आया था, जिसका टाइटल 'मुनी' रखा गया था. जिसके बाद 'कंचना', 'कंचना 2' और 'कंचना 3' आई और सभी पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया. इन सभी फिल्मों ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं अब मेकर्स इसके चौथे पार्ट यानी 'कंचना 4' (Kanchana 4) की तैयारी में हैं और दर्शक भी इसे देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं.

क्या कर रहे हैं तीनों सितारे?

वहीं अगर बात करें तीनों सितारों के वर्कफ्रंट की तो, राघव लॉरेंस 'कंचना 4' (Kanchana 4) के अलावा लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा 'बेंज' फिल्म में भी दिखाई देंगे. वहीं, पूजा हेगड़े जल्द ही विजय की फिल्म 'जन नयगन' और वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी. नोरा फतेही भी कन्नड़ फिल्म 'केडी दे डेविल' में जलवा बिखेरने को तैयार हैं.