अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज स्टारर 'रेड' रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। राजकुमार गुप्ता निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 80 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स आॅफिस पर कर ली है। फिल्म के कलेक्शन बीते सोमवार को भी अच्छे रहे हैं। ऐसा तब हे जब रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी सिनेमाहॉल में चल रही है। सोमवार को 'रेड' ने 2.42 करोड़ की कमाई के साथ ही कुल 81.95 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
'पद्मावत', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', और 'पैडमैन' के बाद फिल्म इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है। फिल्म के कलेक्शन देख कर तो यही लग रहा है कि आने वाले तीन-चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू लेगी। हालांकि, इसके लिए फिल्म को अपनी कमाई के आंकड़ों को हफ्तेभर और संतुलित रखना होगा।
#Raid [Week 2] Fri 3.55 cr, Sat 5.71 cr, Sun 7.22, Mon 2.42 cr. Total: ₹ 81.95 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 27, 2018
घरेलू बॉक्स आॅफिस के अलावा यदि फिल्म के इंटरनेशनल सर्किट में कमाई की बात करें तो ओवरसीज में भी फिल्म ठीक-ठाक ही परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स आॅफिस कलेक्शन से ही अपना इन्वेस्टमेंट रिकवर कर लिया है और अभी भी फिल्म कमाई करती जा रही है। ऐसे में कह सकते हैं कि यह फिल्म मेकर्स के लिए भी मुनाफे का सौदा साबित हुई है। अजय देवगन और सौरभ शुक्ला की दमदार अदाकारी से सजी 'रेड' की कहानी 80 के दशक की है। इस फिल्म में तब के उत्तर प्रदेश में पड़ी 'रेड' की एक घटना को आधार बनाया गया है। बहरहाल 'रेड' की अब तक की कमाई को देखकर आपको क्या लगता है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकेगी या फिर अगले हफ्ते रिलीज हो रही 'बागी 2' के सामने इसकी कमाई पर ब्रेक लग जाएगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates