आज से टेलीकास्ट होने वाला शो 'चंद्र नंदिनी' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। जिस तरह सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और राजकुमारी नंदनी की प्रेम कहानी को प्रमोट किया जा रहा हैं उससे शो को देखने की जिज्ञासा बढ़ गयी हैं। प्रोमो देखने से यह जरूर लगता है कि यह एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि बदले की भावना पर रची गई कहानी हो।
'चंद्र नंदिनी' के प्रोमों में गहनों और आभूषणों से सजे रजत दो तलवारों को अपने दोनों और हवा में लहराते हुए चल रहे हैं। प्रोमों में बैकग्राउंड से वॉइस ओवर आती है- ‘एक सम्राट जिसने अपनी रानी को उपहार में दिया… आजीवन कारावास।‘ शो के पहले प्रोमो में श्वेता नंदनी के लुक में नजर आई थीं। जिसमें बैकग्राउंड वॉइस थी – ‘कौन थी वह राजकुमारी जिसने अपने 16 श्रंगारों में शामिल किया आभूषण प्रतिशोध का।‘ पहले प्रोमों में जहां हॉट और ग्लैमरस श्वेता को दिखाया गया तो वहीं अब दूसरे प्रोमो में कूल और डैशिंग रजत को दिखाया गया है। [इसे भी पढ़े: कंगना राणावत की दादी बनी परदादी! सीरियल ‘ज़िन्दगी की महक’ से करेंगी डेब्यू]
शो 'चंद्र नंदिनी' के जरिए चंद्रगुप्त और उनकी योद्धा पत्नी राजकुमारी नंदिनी की प्रेम कहानी के बारे में बताया गया हैं। शो शाही जोड़े की कहानी और चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी के अनछुए पन्नों को पलटेगी, जहां एक-दूसरे से नफरत करने वाले दो लोग एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। शो मेकर्स एकता कपूर चंद्रगुप्त मौर्य और राजकुमारी नंदनी की कहानी नया अंदाज में दर्शको के सामने पेश करेगी, साथ ही दर्शको को लुभाने के लिए कहानी में अलग अलग ट्रैक डाले जायेंगे। जिससे शो में बहुत सारे धमाकेदार ट्विस एंड टन आएगे।
हम आपको बताना चाहेंगी की ‘चंद्र नंदनी’ एकता की अब तक का सबसे हाईएस्ट बजट शो हैं। शो मेकर एकता कपूर ने दिए एक इंटरव्यू में कहा की, शो 'चंद्रनंदिनी' में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और राजकुमारी नंदनी की कहानी हैं जो की नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्तां है। एकता कपूर कहते कहते यह भी कहा की, शो 'चंद्र नंदिनी' में रजत टोकस और श्वेता बासु की ऑन स्क्रिन जोड़ी दर्शको की दिलों पर बिजलिया गिराएंगी। [इसे भीपढ़े:'शान' के किरदार में राकेश बापट, करण वी ग्रोवर को किया रिप्लेस!]
'चंद्र नंदिनी' शो में एक बार फिर रजत टोकस नजर आएंगे। इस बारे में एकता का कहना था कि वह अपने काम को लेकर बहुत सेंसटिव हैं इसीलिए उन्हें इस शो में लिया गया। रजत का कहना था, 'मैं ताकतवर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। उसकी और नंदिनी की कहानी टीवी पर अब तक दिखे शो से कतई अलग है। यह नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्तां है। 'मकड़ी' और 'इकबाल' फिल्म में नजर आईं श्वेता बसु प्रसाद राजकुमारी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। शो में अर्पित रंका राजा पद्मानंद, पापिया सेनगुप्ता मूरा, मानसी शर्मा रानी अवंतिका और मराठी कलाकार मनोज कोल्हाटकर चाणक्य के किरदार में है।