बॉलीवुड में नई नवेली जोड़ियों को देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है और जबसे फिल्म फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट राजकुमार राव के रहने की खबर सामने आई है तबसे हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। बता दें कि राजकुमार बहुत जल्द ऐश्वर्या के साथ इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे लेकिन हाल ही में फराह खान के शो लिप सिंह बैटल के रिहर्सल के दौरान राजकुमार को काफी चोट लग गई, बता दें कि इस शो में वह कृति सैनन के साथ परफॉर्म करने वाले थे।
मुबंई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार की आज एक सर्जरी होनी है। वहीं फराह ने कहा है कि उनके डॉक्टर को उम्मीद है कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे लेकिन उन्हें रिकवर के लिए करीब 4 से 5 हफ्ते का समय चाहिए। तो इसका मतलब है कि ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ जिन जिन सीन्स की शूटिंग राजकुमार को करनी थी, अब वह तयशुदा समय पर नहीं हो सकेगी। [इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करने के लिए आर. माधवन ने मांगे थे इतने करोड़ रुपये ?]
इस फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने मुंबई मिरर को बताया कि हमें इसकी जानकारी रविवार को मिली और इसी के अनुसार हमें अपने शेड्यूल को बदलना है। जैसे ही राजकुमार ठीक हो जाते है हम उनके हिस्से के सीन्स की शूटिंग शुरु कर देंगे। हमारा पहले वाले प्लान के मुताबिक शूटिंग नवम्बर तक खत्म हो जाती। अब हमें मंगलवार को पता चलेगा कि राजकुमार को ठीक होने में कितना समय लगेगा। अभी फिलहाल तो हम अनिल सर और ऐश्वर्या के सोलो सीन्स की शूटिंग पूरी करेंगे इसलिए शूटिंग में कोई देरी नहीं होगी। खैर हम भी चाहते है कि राजकुमार जल्द से जल्द ठीक हो जाए। कमेंटबॉक्स में हमें बताए कि इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड है?