Rajpal Yadav ने दिवाली पर पटाखे न जलाने की दी सलाह, भड़के लोगों ने सुनाई खरी खोटी

Rajpal Yadav Trolled For His New Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोनू निगम सिंह को पसंद नहीं आया है. इस वजह से सोनू निगम सिंह ने राजपाल यादव की क्लास लगाई है. आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं.

WrittenBy
By: Kavita | Published: October 29, 2024 7:33 AM IST

Rajpal Yadav Trolled: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो गया है. इस बीच वो एक्टर्स भी एक्टिव हो गए हैं, जो हर साल फैंस को दिवाली पर पटाखे न जलाने की सलाह देते हैं. इस लिस्ट में राजपाल यादव का नाम भी शामिल है. भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में फैंस को पटाखे न जलाने की नसीहत दी, जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. इतना ही नहीं, राजपाल यादव का बयान सोनू निगम सिंह को भी जरा पसंद नहीं आया, जिस वजह से सोनू निगम सिंह ने अभिनेता को जमकर खरी खोटी सुनाई है और लोगों को पटाखे जलाने के लिए कहा है.

राजपाल यादव ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कॉमेडी भरे अंदाज से बना हुआ एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसके शुरुआत में वह बोल तो कुछ नहीं रहे, लेकिन अपनी एक्टिंग से ही लोगों को समझा रहे हैं कि इस दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने हैं. इसके बाद वह अचानक ही सामने वाले को थप्पड़ मारने का इशारा करते हैं और बोलते हैं, 'जानवर बहुत डरते हैं पटाखों से, एयर पॉल्यूशन होता है. आज पास नॉइस होती है और इन सबके बिना भी दिवाली मनाई जा सकती है. इसलिए प्लीज प्लीज नो...'

देखें वीडियो

सोनू निगम सिंह ने लगाई राजपाल यादव की क्लास

राजपाल यादव के इस वीडियो पर सोनू निगम सिंह (Sonu Nigam Singh) ने रिएक्ट किया है. सोनू निगम ने राजपाल यादव के बहाने पूरे बॉलीवुड को निशाने पर लिया है और इस इंडस्ट्री के लोगों को दोगला बताया है. उन्होंने लिखा, 'राजपाल भाई के घर पर कम से कम 4-5 ऐसी लगे होंगे और ये यहां आकर पटाखों से प्रदूषण का ज्ञान दे रहे हैं। जी भर कर खुशी मनाएं, पटाखें फोड़े और दिवाली मनाएं। बॉलीवुड के दोगलेपन का शिकार न बनें!' बता दें कि ये सिंगर सोनू निगम नहीं हैं. बल्कि ये बीजेपी के समर्थक हैं.

लोगों ने राजपाल यादव को किया ट्रोल

वहीं, लोगों ने भी राजपाल यादव की क्लास लगाई है. कुछ लोगों ने उन्हें जमकर सुनाया है, तो कुछ एक्टर को सही बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वैसे दीपावली तो इसको चांटा मारकर भी मनाई जा सकती है, कम से कम छोटे वाले पटाके के बराबर आवाज तो होगी.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'और ऐसे दोगलों के लिए लट्ठ पे तेल लगा के रखें, सभी सनातनी भाइयों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.' कई फैंस ने लास्ट में लिखा है कि राजपाल यादव से ऐसी उम्मीद नहीं थी.