Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Rajpal Yadav के पिता का हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 दिन पहले ही...

Rajpal Yadav father Naurang Yadav passes away: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का देहांत हो गया है. उनके पिता का इलाज एम्स में चल रहा था.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 24, 2025 1:14 PM IST

Rajpal Yadav के पिता का हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 दिन पहले ही...

फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में मीडिया के साथ झगड़ा करके राजपाल यादव लाइमलाइट में आ गए थे. इसी बीच राजपाल यादव को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. कुछ देर पहले ही राजपाल यादव के पिता का देहांत हो गया है. राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान राजपाल यादव के पिता ने अंतिम सांस ली. जिस समय राजपाल यादव के पिता ने आखिरी सांस ली उस समय एक्टर थाईलैंड में थे. पिता के देहांत की खबर सुनते ही राजपाल यादव दिल्ली क लिए रवाना हो गए.

रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव फटाफट दिल्ली पहुंचे. राजपाल यादव के पिता के देहांत की खबर ने फैंस को भी चौंका दिया है. बॉलीवुड में राजपाल यादव के पिता के देहांत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में किया जाएगा. राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं.

सालों तक कड़ी मेहनत करने के बाद राजपाल यादव इस मुकाम पर पहुंचे हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी. राजपाल यादव को धमकी मिलते ही हंगामा खड़ा हो गया था. इस लिस्ट में एक नाम कपिल शर्मा का भी है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से आए एक मेल के जरिए राजपाल यादव को धमकी मिली है. इसी बीच राजपाल यादव के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आने वाले दिनों में राजपाल यादव वेलकम 3 और आंख मिचोली 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.