मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं, तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिया गया उनका एक सुझाव है. करीब 10 दिन सलाखों के पीछे गुजारने के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए राजपाल ने जेल की व्यवस्थाओं और कैदियों की आदतों पर खुलकर अपनी राय रखी है. राजपाल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं आखिर अभिनेता ने जेल प्रशासन से क्या मांग की है.
राजपाल की अजीबोगरीब मांग
जमानत पर बाहर आते ही राजपाल यादव ने समाचार एजेंसी PTI को एक इंटरव्यू दिया. इस बातचीत के दौरान जब उनके सिगरेट पीने की आदत पर सवाल उठा, तो उन्होंने बेबाकी से कहा कि जेलों के भीतर भी 'स्मोकिंग जोन' होने चाहिए. राजपाल ने तर्क दिया कि जिस तरह रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट्स पर सिगरेट पीने के लिए एक स्मोकिंग रूम होती है, वैसी ही व्यवस्था जेलों में भी की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी स्पष्ट किया कि वे धूम्रपान को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं.
राजपाल ने कही ये बात
उनका कहना था, "मैं सिगरेट पीने का आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं. मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है. मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनने चाहिए. हालांकि, मैं यहां धुम्रपान या तंबाकू के सेवन का समर्थन नहीं कर रहा है. लेकिन देश में ये बिक रहा है और इससे अच्छा कारोबार चलता है. मेरे हिसाब से सुधार गृहों में इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए.
सिगरेट के मुद्दे के अलावा, राजपाल ने जेल की कार्यप्रणाली पर भी अपना विचार शेयर किए. उन्होंने कहा कि जेलों को केवल सजा देने की जगह नहीं, बल्कि सुधार केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि कैदियों को खुद को बदलने का सही अवसर मिलना चाहिए. राजपाल ने यह भी बताया कि जो लोग अपनी गलतियों को सुधारना नहीं चाहते, उनके लिए कानून को अपनी सख्ती बरकरार रखनी चाहिए.
क्या है पूरा मामला?
राजपाल यादव की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च के लिए तय की है. कोर्ट ने राजपाल को राहत देते हुए इस समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश भी दिया है. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी मुश्किलें दोबारा बढ़ सकती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates