Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पत्रकार के सवाल पर भड़के Rajpal Yadav ने छीना कैमरा, वायरल हुआ वीडियो

Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव अपने दिवाली के वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए थे. अब एक्टर का एक और वीडियो सामने आया है जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 3, 2024 4:16 PM IST

पत्रकार के सवाल पर भड़के Rajpal Yadav ने छीना कैमरा, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में राजपाल यादव ने 'छोटा पंडित' का रोल किया है. इस फिल्म के अलावा राजपाल यादव इन दिनों अपने दिवाली वीडियो के लेकर सुर्खियों में बने हैं. दरअसल, एक्टर ने दिवाली से पहले लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील करते हुए वीडियो शेयर किया था. इस पर वह काफी ज्यादा ट्रोल हो गए तो उन्होंने वीडियो डिलीट किया और बाद में माफी मांगी. अब राजपाल यादव से जब दिवाली वीडियो को लेकर पत्रकार ने सवाल किया तो वह भड़क गए और कैमरा छीन लिया. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राजपाल यादव ने पत्रकार पर निकाला गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक 10 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि राजपाल यादव दो लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान राजपाल यादव से एक पत्रकार सवाल करता है, 'आपकी कौन सी फिल्म आने वाली है.' इस पर वह कहते हैं, 'हर डेढ़ महीने एक फिल्म देखने को मिलेगी.' पत्रकार दूसरा सवाल करता है, 'दिवाली से पहले आपका एक बयान आया था जिसमें...' पत्रकार अपना सवाल पूरा करता है कि वीडियो रुक जाता है और राजपाल यादव का रिएक्शन कैमरे में कैद हो जाता है. दरअसल, पत्रकार दिवाली वाल सवाल सुनते ही राजपाल यादव भड़क जाते हैं और कैमरे छीन लेते हैं. एक्टर का ये वीडियो वायरल होने के बाद वह एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं.

राजपाल यादव ने मांगी थी माफी

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने एक वीडियो शेयर कर पटाखे ना जलाने की अपील की थी. राजपाल यादव ने ट्रोल होने पर वीडियो को डिलीट किया और माफी भी मांग ली थी. राजपाल यादव ने वीडियो शेयर कर कहा था, 'नमस्कार साथियों, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. अभी दो दिन पहले मेरे सोशल मीडिया से एक वीडियो डाला गया था, जिसको मैंने तुरंत हटवा दिया था. इस वीडियो से देश-दुनिया में जिस किसी की भी भावना आहता हुई है. मैं दिल से माफी मांगता हूं. दिवाली की खूब अच्छे से खुशियां मनाएं. अच्छे से रहे. स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें. जय हिंद जय भारत.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.