Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सोनू निगम का गाना गाया और बन गया स्टार! जानिए कौन है वायरल सेंसेशन राजू कलाकार?

मोनालिसा, रानू मंडल जैसी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल होकर अपनी किस्मत चमकाई है. अब इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है. राजू कलाकार... पत्थरों की थाप पर गाया गया उनका गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: July 12, 2025 9:18 PM IST

सोनू निगम का गाना गाया और बन गया स्टार! जानिए कौन है वायरल सेंसेशन राजू कलाकार?

मोनालिसा, रानू मंडल जैसी कई शख्सियतों ने सोशल मीडिया पर वायरल होकर अपनी किस्मत चमकाई है. अब इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है. राजू कलाकार... पत्थरों की थाप पर गाया गया उनका गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

पत्थरों से बजाया गाना

राजू कलाकार का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया. दो साधारण से पत्थरों को बजाकर राजू ने जिस अंदाज में सोनू निगम का सुपरहिट गाना गाया, वो अंदाज हर किसी को पसंद आया. राजू की सादगी, टैलेंट और अनोखी स्टाइल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और अब वे देशभर में पहचाने जाने लगे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

सोनू निगम भी हुए फैन

जिस गायक का गाना गाकर राजू वायरल हुए, अब वही सोनू निगम उनके साथ परफॉर्म करते नजर आए. टी-सीरीज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनू निगम और राजू कलाकार साथ में 'दिल पे चलाई छुरियां' गा रहे हैं. राजू ने हमेशा की तरह पत्थरों की थाप पर गाया और सोनू ने अपनी जादुई आवाज से उस पर कमाल का तड़का लगाया. वीडियो के आखिरी में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं, और यह पल लोगों के लिए इमोशनल पल बन गया.

कौन हैं राजू कलाकार?

राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है. वे राजस्थान के रहने वाले हैं, और फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं. पहले वे आम जिंदगी जीते थे, लेकिन अब वे देशभर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं.

आगे क्या?

राजू कलाकार का यह सफर यहीं नहीं रुकेगा. सोनू निगम जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिलना उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.