LIVE

Raju Srivastav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्वत, नम आंखों से हर किसी ने कहा 'अलविदा'

Raju Srivastav Last Rites Latest Update: जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कहा है। आज दिल्ली में राजू का अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी हो चुकी है।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: September 22, 2022 12:01 PM IST

देश के जाने-माने मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बीते बुधवार को अंतिम सांस ली है। लंबे समय से राजू श्रीवास्तव जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। बीते 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में कार्डियक अरेस्ट आया था और इसके बाद उन्हें तुरंत अस्तपताल में भर्ती कराया गया। लगभग 40 दिन से ज्यादा राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती रहे और कल सुबह ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। आज यानी कि 22 सितम्बर को दिल्ली में राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार (Raju Srivastava Last Rites) की रस्में पूरी हुई हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानिए राजू श्रीवास्तव के आखिरी सफर से जुड़ी पल-पल की खबर...।

LIVE NOW

  • 12:01 pmLatest 3 years ago

    पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव

    दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आज हर किसी को रुला गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार पूरा हुआ है। नम आंखों से परिवार और फैंस ने राजू श्रीवास्तव को आखिरी अलविदा कहा।

  • 11:59 am3 years ago

    श्मशान घाट पहुंचा राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर

    राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले आया जा चुका है। एक-एक करके सभी सितारे श्मशान घाट पहुंच रहे हैं।

  • 11:49 am3 years ago

    यूपी विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर यूपी विधानसभा में सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान हर कोई गम में डुबा हुआ नजर आया।

  • 11:37 am3 years ago

    राजू श्रीवास्वत की आखिरी झलक देखने पहुंचे सुरेंद्र शर्मा

    सुरेंद्र शर्मा कुछ देर पहले ही निगम बोध श्मशान घाट पर पहुंचे हैं। राजू श्रीवास्तव को आखिरी अलविदा देने पहुंचे सुरेंद्र शर्मा के चेहरे पर गम साफ देखा जा सकता है।

  • 11:29 am3 years ago

    इन टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं राजू श्रीवास्तव

    राजू ने स्टैंडअप कॉमेडी के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी हिस्सा लिया। बिग बॉस से लेकर लाफ्टर चैलेंज में राजू ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। एक नजर डालें राजू श्रीवास्तव के टीवी शोज की लिस्ट पर।