राकेश बेदी ने 1 करोड़ रुपये मिलने पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों हर तरफ छाई है. फिल्म को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड को तोड़कर अपना खास मुकाम बनाया है. फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' (Dhurandhar) से भी जबरदस्त कमाई की है. डायरेक्टर आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों में वेटरन एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के काम की काफी तारीफ हुई है. बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि मेकर्स ने राकेश बेदी के अदाकारी से प्रभावित होकर उन्हें फीस के अलावा बोनस दिया है. इन खबरों पर राकेश बेदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है.
राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राकेश बेदी कहते नजर आ रहे हैं, 'आजकल इटंरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुझे ये वीडियो मेरे दोस्त और न्यूज वाले भेज रहे हैं. मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपये मिले हैं. भाई वो रुपया कहां है, किसके घर में घर में रखा है, किसकी जेब में है, मुझे बता दो यार. कहां किसी ने गाड़कर रखा है, तो वो भी बता दो ताकि मैं जाकर ले लूं. क्योंकि मेरे अकाउंट में अभी तक नहीं आए हैं, वहां तो दिख नहीं रहा है. और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा या शायद ना भी बताऊं कि मुझे मिल गया है. लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है, अभी तक को नहीं मिला है. अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो.' राकेश बेदी के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram
रतलब है कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी की जबरदस्त एक्टिंग से इंप्रेस होकर मेक्रस ने उन्हें फिल्म की फीस 50 लाख रुपये के अलावा 1 करोड़ रुपये दिए है. इन खबरों के आने के बाद राकेश बेदी ने वीडियो शेयर कर सच्चाई बताई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया है. वहीं, फिल्म 'धुरंधर 2' के लास्ट में पता चलता है कि जमील जमाली भारत के जासूस होते हैं जो काफी पहले पाकिस्तान में जाकर उनकी खूफिया जानकारी अपने देश को देते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.