'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अपकमिंग फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' इसी साल गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज होगी। यह फिल्म महात्मा गांधी से प्रेरित बताई जा रही है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपने आॅफिसियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया था। फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा- 'फिल्म गांधीजी से प्रेरित है, इसलिए 2 अक्टूबर प्रासंगिक तारीख है। हम फिल्म को अभी रिलीज कर सकते थे, लेकिन यह राष्ट्रपिता के सम्मान में है..इसलिए..।'
TRENDING NOW
#MereyPyareyPrimeminister- here is the first poster on #Worldtoiletday2017 -@PMOIndia - meri arzi aapki marzi pic.twitter.com/0edpzhDwvF
— Rakeysh Mehra (@RakeyshOmMehra) November 19, 2017
फिल्म को मेहरा ने मुंबई की झुग्गियों में फिल्माया है। यह झुग्गी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल ने काम किया है। मेहरा ने कहा कि फिल्म में गांधी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी के विचारों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आखिरी फिल्म 'मिर्जिया' थी। इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर ने अपना डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates