Rakhi Sawant On Amitabh Bachchan Love Life: टीवी की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से अपने बयानों के चलते सुर्खियों का केंद्र बिंदु बन गई हैं. वैसे तो राखी अक्सर अपनी पर्सनल कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड की सबसे रिस्पेक्टिव फैमिली पर निशाना साधा है. दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant On Amitabh Bachchan Love Life) ने अपने हालिया इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रेखा (Rekha) और जया बच्चन (Jay Bachchan) को लेकर न सिर्फ बात की बल्कि उन्हें लेकर कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे.
Rakhi Sawant बयान सुन दंग रह जाएंगे फैंस
राखी सावंत हाल ही में फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में पहुंची थी, जिसमें उनसे इंडस्ट्री से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक के बारे में कई सवाल किए गए. वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन को लेकर भी बात की. राखी ने पॉडकास्ट में इन तीनों को लेकर बात करते हुए जया बच्चन के कड़क स्वभाव और उनकी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ बेहद बेबाक बयान दिए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे.
'अमित जी, रेखा जी को अपना लो...'
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सीधे महानायक अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी और उनकी लव लाइफ पर टिप्पणी की है राखी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. राखी ने कहा, 'अमित जी, रेखा जी को अपना लो...अभी दो-दो बीवियों का ऐसे ही टाइम चल रहा है. देखो एक ही जिंदगी है इसे जी लो...कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता... '
जया बच्चन के फैशन सेंस और लुक पर उठाए सवाल
राखी ने आगे जया बच्चन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, 'अमिताभ जी ने जया बच्चन जी को क्यों चुना मुझे समझ नहीं आ रहा है. रेखा जी को क्यों नहीं चुना?' कंट्रोवर्सी क्वीन आगे जया बच्चन के फैशन सेंस और लुक पर तीखा बयान देते हुए कहा, 'जया बच्चन जी तो अच्छा सलवार कमीज भी नहीं पहन के भी नहीं घूमती हैं. इतने करोड़पति अरबोपति है, जया बच्चन जी आप मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाएं मैं आपको अच्छा सा सूट गिफ्ट दूंगी, आप बालों को कलर तो कीजिए, थोड़ा से चेहरे को बुटॉक्स दीजिए, आपके हसबैंड अमिताभ बच्चन हैं.'
View this post on Instagram
रेखा और जया में से किसे चुनेंगी राखी सावंत?
राखी ने आगे कहा, अगर कोई मुझसे जया जी और रेखा जी में से किसी एक को चुनने के लिए बोलेगा तो मैं रेखा जी को चुनुंगी. राखी सावंत का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग इसे राखी का मजाकिया अंदाज मान रहे हैं, वहीं बच्चन परिवार के फैंस इसे अपमानजनक और मर्यादा से बाहर बता रहे हैं. फिलहाल राखी सावंत के इस बयान पर बच्चन परिवार से किसी की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates