Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chandrayaan 3 के लॉन्च होने पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'मेरी वजह से हुआ है'

Rakhi Sawant Reaction On Chandrayaan 3 Launch: भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन इसरो ने आज यानी शुक्रवार को 'चंद्रयान 3' लॉन्च कर दिया है। अब इसरो की इस उपलब्धि पर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 14, 2023 8:27 PM IST

Chandrayaan 3 के लॉन्च होने पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'मेरी वजह से हुआ है'

Rakhi Sawant On Chandrayaan 3: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने अंदाज और अटपटे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। राखी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय पेश करती हैं। अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर कई बार राखी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन बावजूद इसके राखी फैंस का मनोरंजन करने से कभी भी पीछे नहीं हटतीं। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इसरो ने 'चंद्रयान 3' (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च किया। इसरो के इस सक्सेसफुल लॉन्चिंग मिशन को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। अब हाल ही में राखी सावंत ने 'चंद्रयान 3' के सक्सेसफुल लॉन्च होने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने पैपराजी को दिए इंटरव्यू में 'चंद्रयान 3' मिशन को लेकर देश को बधाई दी लेकिन इसे के साथ उन्होंने इसरो के इस मिशन का क्रेडिट भी खुद को ही दे दिया।

राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत व्हाइट कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने व्हाइट ज्वैलरी और चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, "चांद की चांदगी आई है और देश की आमदनी आई है। मुबारक हो सबको, चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है, वो भी केवल मेरी वजह से। मैंने आज ये व्हाइट पहना, इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है।" इसके साथ ही राखी सावंत वीडियो में यह भी बता रही हैं कि जब चंद्रयान लॉन्च हुआ तो नीचे से कैसे उसमें फायर हुआ था। राखी सावंत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

राखी सावंत का वीडियो

ट्रोल्स के निशाने पर आईं राखी सावंत

राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसको भी चंद्रयान पर बिठाकर लॉन्च कर देना था।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इसरो से मेरी रिक्वेस्ट है, आप जब फिर से चंद्रयान 4 बनाएंगे, राखीजी को उसके आगे बांधकर भेज देना। उधर ही वो अपने मनपसंद लड़के से शादी कर लेंगी क्योंकि यहां पर कोई भी अच्छा नहीं है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "राखी का तो इससे दूर दूर से नाता कोई नहीं है तो ये कैसे तारीफें झोंक रही है।"