बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस समय माल्टा में अपनी नई फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की पूरी कास्ट कुछ दिनों पहले ही दूसरे शेड्यूल के लिए माल्टा गई थी और तब लगातार शूटिंग में व्यस्त है।
हालांकि ऐसा नहीं कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर अपने कलाकारों को शूटिंग से बिल्कुल भी वक्त नहीं दे रहे हैं। शूट के साथ-साथ फिल्म के कलाकार माल्टा में काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं, जिसकी तस्वीरें हम सोशल मीडिया पर लगातार देखते रहते हैं। आज भी सलमान खान और कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को बताया है कि दोनों माल्टा में शूट के साथ-साथ क्या कर रहे हैं।
अगर बात सलमान खान के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर की करें तो उन्होंने अपनी मां सलमा के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इसमें उनकी मां सलमा एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रही हैं तो वो शर्टलेस दिख रहे हैं। सलमान खान ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मुझे बहुत बड़ा आशीर्वाद मिल रहा है। इस वक्त मैं अपनी मां के साथ अच्छा वक्त बिता रहा हूं।’
Bada wala blessing getting to spend time wid ur Maa . #MaltaDiaries #Bharat pic.twitter.com/nNdzXlo2aD
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2018
दूसरी तरफ कटरीना कैफ ने सलमान खान की बहन अलवीरा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों गले लगे दिख रही हैं। कटरीना ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मेरा प्यार।’
अपको बता दें सलमान खान और कटरीना कैफ ने कुछ ही देर के अंतराल पर यह दोनों तस्वीरें अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट की हैं। ऐसे में यह साफ है कि सलमान खान साल 2018 का रक्षाबंधन अपनी बहन अलवीरा के साथ माल्टा में ही मनाएंगे। अर्पिता खान के बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं आई है कि वो माल्टा जा रही हैं या नहीं ? अगर वो माल्टा किसी वजह से नहीं भी पहुंच पाती हैं तो अलवीरा उनकी राखी भाईजान की कलाई पर जरूर बांध देंगी।
आपको बता दें कटरीना कैफ अपने 'भारत' को-स्टार सलमान खान की दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ काफी अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' को अचानक छोड़ दिया था तब अलवीरा के कारण ही कटरीना कैफ ने तुरंत फिल्म को साइन कर लिया था। बताया गया था कि अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री ने प्रियंका के द्वारा मिले झटके के बाद सबसे पहले कटरीना को ही कॉल लगाया था और कटरीना ने तुरंत ही फिल्म को करने के लिए हां कर दिया था।