Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

रामविलास पासवान के निधन पर भावुक हुए स्टार्स, रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, हेमा मालिनी ने दी श्रद्धाजंलि

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया। इस दुखद घटना पर फिल्मी स्टार्स ने भी श्रद्धांजलि दी।

By: Ravi Pareek  |  Published: October 9, 2020 8:36 AM IST

रामविलास पासवान के निधन पर भावुक हुए स्टार्स, रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, हेमा मालिनी ने दी श्रद्धाजंलि
रामविलास पासवान

गुरुवार, 8 अक्टूबर का दिन भारत की राजनीति के लिए दुखद समाचार लेकर आया। 74 साल की उम्र में दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और शनिवार को ही उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था। उनके निधन की खबर उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। इस पर फिल्मी जगत ने भी दिवंगत राजनेता को श्रद्धांजलि दी है।

रितेश देशमुख ने लिखा, 'श्री रामविलास पासवान की मौत की खबर सुनकर अचंभित और दुखी हूं। चिराग पासवान, पूरे परिवार और उनके लाखों फॉलोवर्स के लिए दिल से सांत्वनाएं। उनकी विरासत हमेशा याद रखी जाएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'बहुत बड़ी क्षति। रामविलास पासवान जी, ओम शांति।

सिंगर कैलाश खेर ने लिखा, 'केन्द्र में मंत्री श्री रामविलास पासवान की देह पंचतत्व में विलीन हो गई, हमको जब भी मिले बहुत आदर प्रेम से मिले। भली आत्मा। परमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दें। अतः प्रियजनों को सामर्थ्य दे इस क्षति को सहन करने की। हरि ॐ संवेदनाएं परिवार संग।'

एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, 'श्री रामविलास पासवान जी के परिवार और चाहने वालों को दिली सांत्वानाएं। इस दुखद घड़ी में भगवान उनके साथ रहे और उन्हें इस दुख को सहन करने की ताकत दे। रेस्ट इन पीस।'

हेमा मालिनी ने लिखा, 'केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान की मौत की खबर जानकर बहुत दुखी हूं। एक समाजवादी और लोकप्रिय नेता, उन्होंने अपने पूरी जीवन के दौरान गरीबों और वंचितों के लिए काम किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


मधुर भंडारकर ने लिखा, 'चिराग पासवान और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेरी दिली सांत्वनाएं। ओम शांति।'


About the Author

Ravi Pareek